
मॉस्को में तीन दिन में दूसरा ड्रोन अटैक, यूक्रेन सेना ने अब कॉमर्शियल बिल्डिंग को बनाया निशाना
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूस लगातार दावा कर रहा है कि यूक्रेन उस पर ड्रोन हमले कर रहा है. हालांकि उसकी सेना उन्हें मार गिरा रही है. मॉस्को में फिर से ड्रोन हमला हुआ. इस बार एक कॉमर्शियल बिल्डिंग को निशाना बनाया गया.
यूक्रेनी सीमा से लगभग 500 किमी (310 मील) दूर स्थित मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्र में यूक्रेन ने अपने ड्रोन हमले बढ़ा दिए हैं. अब रूस में तीन दिन में दूसरी बार ड्रोन अटैक हुआ. इस बार यह हमला राजधानी मॉस्को में किया गया. शहर के मेयर ने मंगलवार को बताया कि यहां एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पर एक ड्रोन हमला हुआ, वहीं एक ड्रोन को मार गिराया गया.
मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, "मॉस्को के लिए उड़ान भरने की कोशिश के दौरान एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा कई ड्रोनों को मार गिराया गया. पिछली बार की तरह एक ड्रोन ने उसी टॉवर में उड़ान भरी थी."
वहीं इससे पहले शनिवार देर रात मॉस्को एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया था. रूसी मीडिया ने दावा किया था कि हमला रात के समय किया गया, जिसकी जद में दो सरकारी बिल्डिंग आ गईं. बिल्डिंगों में लगे कांच टूट गए. हालांकि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई थी.
इस हमले के बाद रूस ने मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डा को बंद कर दिया था. यहां से उड़ान भरने और लैंड होने वाली फ्लाइट्स को रि-डायरेक्ट कर दिया था.
इस महीने की शुरुआत में, ड्रोन हमलों की एक सीरीज ने शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक हवाई अड्डे पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया था. रूस ने कहा था कि उसने उस रात पांच यूक्रेनी ड्रोन गिराए थे. रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे हमले 'अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों द्वारा कीव शासन को प्रदान की गई मदद के बिना संभव नहीं होंगे.'

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







