
मॉरीशस के नेशनल डे परेड में शामिल हो रहे PM मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित
AajTak
अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी इस वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. मॉरीशस सरकार ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बने हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पोर्ट लुइस एयरपोर्ट पर मॉरीशस के पीएम नवीनचन्द्र रामगुलाम ने उनका भव्य स्वागत किया. मंगलवार शाम को पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री 12 मार्च (बुधवार) को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.
राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी इस वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. मॉरीशस सरकार ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बने हैं.
पीएम मोदी के दूसरे दिन का कार्यक्रम
पीएम मोदी आज मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. उनके दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 08:45 बजे होगी, जब वे मॉरीशस के उपप्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद, सुबह 10:15 बजे, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी, जिसमें विभिन्न समझौतों का आदान-प्रदान किया जाएगा और प्रेस के सामने बयान दिए जाएंगे.
सुबह 11:20 बजे पीएम मोदी सिविल सर्विस कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, दोपहर 12:00 बजे वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेंगे. मॉरीशस का समय भारतीय समय से 1 घंटा 30 मिनट पीछे है. इसलिए कार्यक्रम में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









