
'मैं स्वर्ग नहीं जाऊंगा... मैं वहां के लिए बना ही नहीं हूं', शांति प्रयासों पर उठे सवालों को लेकर बोले ट्रंप
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की यात्रा के दौरान गाजा शांति समझौते, बंधकों की रिहाई और मिडिल ईस्ट में शांति स्थापना की जटिलताओं पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि यह समझौता उनके जीवन का सबसे बड़ा अभियान हो सकता है और बंधकों की रिहाई जल्द होगी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल की यात्रा पर हैं. तेल अवीव जाते हुए अपने एयर फोर्स वन में उन्होंने कई मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि उन्हें मौजूदा प्रयास या कोई चीज भी स्वर्ग तक नहीं पहुंचा सकती. ट्रंप ने माना कि शायद वह स्वर्ग के लिए नहीं बने हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बहुत से लोगों की जिंदगी बेहतर बनाई है.
'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा ऑपरेशन'
डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में इजरायल जाते समय पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने गाजा शांति समझौते और मिडिल ईस्ट की स्थिति पर सवालों के जवाब दिए. ट्रंप ने कहा कि यह समझौता 'यह शायद मेरे जीवन का सबसे बड़ा अभियान हो सकता है.'
'...उन जगहों के बारे में कोई नहीं जानना चाहेगा' ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के तहत हमास के कब्जे से अंतिम 20 बंधकों की रिहाई होने वाली है. उन्होंने कहा कि बंधक 'ऐसे स्थानों पर थे, जिनके बारे में जानना कोई नहीं चाहेगा.' गाजा की पुनर्निर्माण योजना के बारे में ट्रंप ने कहा कि 'सबसे पहले लोगों का ध्यान रखा जाएगा, लेकिन इसके बाद यह काम लगभग तुरंत शुरू होगा. आने वाले वर्षों में यह बहुत अच्छा दिखाई देगा.'
मिडिल ईस्ट में शांति बनाने की कठिनाई पर ट्रंप ने कहा, 'मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करना एक सरकारी शटडाउन खत्म करने से भी कठिन है. यह संघर्ष 3,000 साल से चल रहा है, जबकि शटडाउन केवल 10 दिन का था.'
'मैं स्वर्ग के लिए नहीं बना हूं'

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









