
'मैं वॉर सुलझाने में माहिर हूं', ट्रंप ने फिर लिया भारत-PAK में सीजफायर का क्रेडिट, बोले- गाजा में मैंने 8वां युद्ध रुकवाया
AajTak
ट्रंप ने यह बयान मिडिल ईस्ट की यात्रा पर जाते समय दिया. उन्होंने दावा किया कि गाजा में सीजफायर कराकर उन्होंने आठवां युद्ध रुकवाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने कुछ संघर्षों को आर्थिक उपायों, जैसे कि व्यापार और टैरिफ, के जरिए हल किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार देर रात एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने विश्व के कई पुराने विवादों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद भी शामिल है. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्होंने ये सब नोबेल के लिए नहीं किया है.
ट्रंप ने यह बयान मिडिल ईस्ट की यात्रा पर जाते समय दिया और गाजा संघर्ष में हाल ही में हुए सीजफायर को अपना आठवां सुलझाया युद्ध बताया. उन्होंने कहा, “यह मेरा आठवां युद्ध होगा जिसे मैंने हल किया है. अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी संघर्ष चल रहा है, इसे मैं लौटकर हल करूंगा. मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं.”
ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा, “सोचिए भारत और पाकिस्तान. कुछ युद्ध 31, 32 या 37 साल तक चले. लाखों लोगों की मौत हुई और मैंने ज्यादातर मामलों को एक दिन के भीतर सुलझा दिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने कुछ संघर्षों को आर्थिक उपायों, जैसे कि व्यापार और टैरिफ के जरिए हल किया.
ट्रंप ने दावा किया, “मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने के लिए कहा कि आपके पास परमाणु हथियार हैं. अगर आप दोनों युद्ध करेंगे तो मैं आप पर 100%, 150% और 200% टैरिफ लगा दूंगा. मैंने टैरिफ लगाए और 24 घंटे में इसे (युद्ध) सुलझा दिया. अगर टैरिफ नहीं होते, तो यह युद्ध कभी नहीं रुकता.”
हालांकि, भारत ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद की सीजफायर में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी.
ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य नोबेल शांति पुरस्कार जीतना नहीं था. उन्होंने कहा, “ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है. कुछ लोग कहते हैं कि 2025 में भी कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं, लेकिन मैंने यह नोबेल के लिए नहीं किया, इसे लोगों की जान बचाने के लिए किया.”

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









