
'मैं वॉर रुकवाने में एक्सपर्ट...', पाक-अफगान तनाव के बीच ट्रंप ने दिया मध्यस्थता का ऑफर
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप की इस पहल को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनाव कम करना और स्थायी समाधान लाना है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते सीमा संघर्ष में मध्यस्थता (Mediation) करने की पेशकश की है. ट्रंप ने दावा किया कि वह युद्धों को सुलझाने और शांति स्थापित करने के एक्सपर्ट हैं.
ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "यह मेरा 8वां युद्ध होगा जिसे मैंने सुलझाया है. अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की बातें सामने आ रही हैं." उन्होंने शांति स्थापित करने की अपनी कथित क्षमता पर जोर देते हुए कहा, "मैं युद्धों को सुलझाने में विशेषज्ञ हूं, मैं शांति स्थापित करने में विशेषज्ञ हूं. ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है."
ट्रंप का यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर भीषण गोलीबारी और झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. दो दिनों तक चले इस संघर्ष में दोनों तरफ काफी नुकसान हुआ. जहां तालिबान ने पाकिस्तान के 58 सैनिक मारने का दावा किया था तो वहीं पाकिस्तान ने दावा किया था कि उनसे कई अफगान चौकियों पर कब्जा कर लिया है.
ट्रंप लगातार करते रहे हैं ऐसे दावे
ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मामलों में मध्यस्थता की पेशकश कर ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकेत दिया है.
यह भी पढ़ें: 'मैंने कराया भारत-पाक सीजफायर...', इजरायल की संसद में ट्रंप ने दोहराया अपना दावा

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









