
'मैं चाहे कितनी भी शांति करा लूं...' कांगो-रवांडा में पीस डील के बाद ट्रंप ने फिर जताई नोबेल प्राइज की आस
AajTak
अमेरिका की मध्यस्थता में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और रवांडा ने वॉशिंगटन डीसी में हिंसा खत्म करने के लिए एक शुरुआती शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंज में कहा कि इतने कोशिशों के बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा. ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान, सर्बिया-कोसोवो, अब्राहम समझौते समेत कई उदाहरण गिनाए और कहा कि लोग सब जानते हैं, यही उनके लिए सबसे बड़ी मान्यता है.
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और रवांडा ने पूर्वी कांगो में जारी हिंसा को खत्म करने के लिए एक शुरुआती समझौते पर साइन किए हैं. दोनों देशों के बीच यह समझौता अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में बुधवार देर रात हुआ, जिसमें अमेरिका की अहम भूमिका रही. इसका हवाला देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल पीस प्राइज की उम्मीद जताई है.
राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में कहा जाता है कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से किसी भी दर्जे में पीछे नहीं रहना चाहते. जैसे कि वह ओबामा की तरह दो बार राष्ट्रपति तो बन गए हैं, लेकिन उनके नाम कोई नोबेल पीस प्राइज नहीं है. इसकी उम्मीद वह लंबे समय से लगाए बैठे हैं. इसको लेकर ट्रंप अक्सर तंज कसते रहते हैं और अब रवांडा-कांगो में संभावित शांति समझौते के बाद एक बार फिर तंज किया है.
यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ट्रंप का नोबेल सपना, पाक जनरल मुनीर से व्हाइट हाउस में मुलाकात!
ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान में भी शांति स्थापित कराने का दावा किया
ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा, "मुझे इसके लिए (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा गणराज्य के बीच संधि के लिए) नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा." उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, मुझे सर्बिया और कोसोवो के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा."
ट्रंप ने आगे कहा, "मुझे मिस्र और इथियोपिया के बीच शांति बनाए रखने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, और मुझे मध्य पूर्व में अब्राहम समझौते करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, जो अगर सब कुछ ठीक रहा, तो और भी देश इसमें शामिल होंगे, और "युगों" में पहली बार मध्य पूर्व को एकीकृत करेगा! नहीं, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा चाहे मैं कुछ भी करूं, जिसमें रूस/यूक्रेन और इजरायल/ईरान शामिल हैं, जो भी परिणाम हों, लेकिन लोग जानते हैं, और यही मेरे लिए मायने रखता है!"

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








