
मेरे खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए, यह न्यायपालिका के साथ खड़े होने का समय: इमरान खान
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि 'हमारा लोकतंत्र एक सूत्र पर टिका है और वह है न्यायपालिका. साथ ही कहा, इमरान ने कहा कि इन लोगों ने मेरे खिलाफ फर्जी मामले बनाए हैं. मुझ पर 145 मुकदमे हैं.'
सभी मामलों से शुक्रवार को जमानत मिलने के एक दिन बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. उन्होंने न्यायपालिका को सर्वोपरि बताया और कहा कि यह समय न्यायपालिका के साथ खड़े होने का है. बता दें कि पाकिस्तान में हालात अस्थिर हैं और जब से 9 मई को पूर्व पाक पीएम इमरान खान को अरेस्ट किया गया था. इसके बाद पाकिस्तान सुलग पड़ा और देश भर में हिंसक विरोध-प्रदर्शन होने लगे.
मेरे खिलाफ फर्जी मामले बनाए- इमरान खान शनिवार को पूर्व पाक पीएम लाइव आए और कहा, कि 'हमारा लोकतंत्र एक सूत्र पर टिका है और वह है न्यायपालिका. न्यायपालिका ने ही उन्हें रोका है और उन्हीं की वजह से मैं आज यहां बैठा हूं. यह पूरे देश के लिए न्यायपालिका के साथ खड़े होने का समय है. इमरान ने कहा कि इन लोगों ने मेरे खिलाफ फर्जी मामले बनाए हैं. मुझ पर 145 मुकदमे हैं.'
'मैं 25 मई को नहीं भूल सकता' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'मैं उन लोगों से भी कह रहा हूं जो कि बाहर निकले. क्योंकि मैं उनका जिक्र कर रहा हूं जो शांति से बाहर आए. क्योंकि जो मेरे साथ हैं, वो पिछले 27 सालों से हमेशा शांति से निकले. मैं 25 मई को नहीं भूल सकता, जब इन आकाओं ने हमारे लोगों पर हमला करने के लिए पुलिस को धक्का दिया. फिर मुझे गोलियां लगीं, तब ऐसे दंगे क्यों नहीं हुए. ' 'आईएसपीआर साहब, जब एबटाबाद हुआ तो सेना प्रमुख भी नहीं बोले, चुप रहे. 5 दिनों तक कोई नहीं बोला, वे (अमेरिकी) आए और ओबीएल (लादेन) को मार डाला, गिलानी और जरदारी ने कुछ नहीं बोला. मैं ही बोल रहा था और अपनी सेना का बचाव कर रहा था.
शहबाज शरीफ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस वहीं, पाकिस्तान में बिगड़े हुए माहौल के बीच लाहौर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, जले हुए कोर कमांडर हाउस की तस्वीरें दिल तोड़ने वाली हैं. इमरान ने शहबाज समर्थकों पर हमला बोलते हुए शहबाज ने कहा, जो काम बाहरी दुश्मन दशकों तक नहीं कर पाया, वह इमरान नियाजी और उसकी भीड़ ने कर दिखाया. पीएम शरीफ बोले, 'इमरान खान नियाजी और उनकी भीड़ किसी आतंकवादी या राज्य विरोधी समूह से कम नहीं है.
भीड़ को बताया आतंकी इस तरह के कृत्य पर उन सभी लोगों को उचित सजा जरूर दी जाएगी, जो इस मुहिम का हिस्सा थे.' शहबाज शरीफ ने बताया कि कानून उन सबको अपनी गिरफ्त में ले लेगा और उन्हें कानून और संविधान के मुताबिक सजा दी जाएगी. ये आतंकवादी भीड़ उन अधिकारियों के स्मारकों, आवासों, कार्यालयों और शिविरों पर हमला करती है, जिन्होंने इस देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और सब कुछ कुर्बान कर दिया.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








