
'मुझे हर बार...', जब फीमेल प्रोड्यूसर ने पैसों के बदले सैफ अली खान से की थी अश्लील डिमांड
AajTak
सैफ अली खान ने अपने शुरुआती एक्टिंग करियर को याद करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया. एक्टर ने बताया की जब भी उन्हें पैसे मिलते थे, तब उन्हें फीमेल प्रोड्यूसर की अजीब डिमांड पूरी करनी पड़ती थी.
सैफ अली खान आज से समय में बॉलीवुड के स्टार एक्टर में से एक हैं. उनकी फिल्में देखने के लिए कई लोग एक्साइटेड रहते हैं. उन्हें क्रिटिक्स द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है. सैफ ने अपने 30 साल के करियर में कई बड़ी हिट्स दी हैं. लेकिन एक्टर का ये सफर शुरुआत से उतना आसान नहीं रहा जितनी किसी ने उम्मीद की थी.
शुरुआती एक्टिंग करियर में सैफ ने झेली कैसी परेशानियां?
सैफ अली खान एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर थे. वहीं उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस थीं. सैफ के लिए इंडस्ट्री की राह आसान थी, लेकिन उनका करियर आसानी से नहीं उठा. उन्होंने काफी मेहनत की. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों को याद किया जब उन्हें लीड रोल फिल्में नहीं मिलती थीं.
सैफ ने कहा, 'मैंने अपने करियर में सेकेंड लीड, थर्ड लीड रोल किए. कुछ फिल्में अच्छी थीं, जिनसे मैं चलता रहा. लेकिन फिर एक समय ऐसा आया जब एक के बाद एक फिल्में बहुत बुरी फ्लॉप होती गईं.' सैफ ने आगे बताया कि एक वक्त उन्हें एक फीमेल प्रोड्यूसर हफ्ते के 1000 रुपये देती थीं. लेकिन उसके बदले में वो उनसे उनके गाल पर दस बार किस करने की भी डिमांड करती थीं.
कैसे बदला सैफ का करियर?
सैफ आगे कहते हैं कि 90s का दशक उनके करियर के लिए किसी प्रैक्टिस सेशन जैसा था जिसमें वो काफी कुछ सीख रहे थे. सैफ ने कहा, 'लोग कहते थे कि तुम लकी हो कि तुम्हें इतने मौके मिले. लेकिन ऐसा नहीं था कि मुझे इंडस्ट्री की सबसे अच्छी फिल्में मिल रही थीं और मैं मेन लीड रोल में था.'

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











