
मुंबई EOW केस: मेहुल चोकसी के खिलाफ प्रोक्लेमेशन जारी, 30 दिन में सामने नहीं आया तो जब्त जाएगी संपत्ति
AajTak
ईओडब्ल्यू ने एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष अक्टूबर 2021 में प्रोक्लेमेशन के लिए यह आवेदन दायर किया था. बाद में कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था. हालांकि जब वह एनबीडब्ल्यू जारी होने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुआ, तो प्रोक्लेमेशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई.
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दायर एक आवेदन पर यहां की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ प्रोक्लेमेशन (उद्घोषणा) जारी किया है. चोकसी 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला केस में नीरव मोदी के साथ सह-आरोपी है. पीएनबी घोटाले में नाम आने के बाद ईओडब्ल्यू ने चोकसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था.
मुंबई स्थित कंपनी लक्ष्मी इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड ने 2019 में मुनबाई पुलिस थाने में मेहुल चोकसी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप यह था कि मेहुल चोकसी ने देश से भागने से 15 दिन पहले अपना रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शिकायतकर्ता कंपनी को बेच दिया था. पीएनबी घोटाले की जांच कर रही एजेंसी ने चोकसी के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को नाजायज तरीकों से अर्जित की गई संपत्ति माना था और इसे कुर्क कर दिया था.
ईओडब्ल्यू ने एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष अक्टूबर 2021 में प्रोक्लेमेशन के लिए यह आवेदन दायर किया था. बाद में कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था. हालांकि जब वह एनबीडब्ल्यू जारी होने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुआ, तो प्रोक्लेमेशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई. प्रोक्लेमेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अदालत किसी व्यक्ति को आगे आकर अपनी बात रखने के लिए लगभग 30 दिन का समय देती है. यदि वह व्यक्ति अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट नहीं आता, तो उसे अपराधी घोषित कर दिया जाता है और संपत्ति जब्त कर ली जाती है. मुंबई पुलिस के अलावा, सीबीआई ने भी अक्टूबर 2019 में मेहुल चोकसी को भगोड़ा घोषित करने की मांग की थी. हालांकि, याचिका अब भी एक विशेष अदालत में सुनवाई के लिए लंबित है. पीएनबी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच करने वाली ईडी ने भी अगस्त 2019 में चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की थी. हालांकि, जांच एजेंसियों की कार्रवाई को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई और याचिका पिछले साल तक लंबित रही. पिछले साल सितंबर में ही उच्च न्यायालय ने मेहुल चोकसी की याचिका खारिज कर दी थी और आवेदन पर अब विशेष अदालत में सुनवाई हो रही है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







