
मुंबई हमले के दोषी को US में बड़ा झटका, अमेरिकी सरकार ने कोर्ट से कहा- खारिज करें तहव्वुर राणा की याचिका
AajTak
भारत तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. वह मुंबई आतंकी हमले के मामले में वांटेड है. राणा इससे पहले अमेरिका की निचली अदालतों और सैन फ्रांसिस्को के उत्तरी सर्किट में भी याचिका दाखिल कर चुका है, लेकिन सभी जगहों से वह कानूनी लड़ाई हार चुका है.
मुंबई हमले के दोषी पाकिस्तान मूल के कनाडाई बिजनेसमैन तहव्वुर राणा को अमेरिकी सरकार ने बड़ा झटका दिया है. संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार ने वहां के सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि राणा की याचिका को खारिज कर दिया जाए. दरअसल, मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा ने खुद को भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.
बता दें कि भारत तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. वह मुंबई आतंकी हमले के मामले में वांटेड है. राणा इससे पहले अमेरिका की निचली अदालतों और सैन फ्रांसिस्को के उत्तरी सर्किट में भी याचिका दाखिल कर चुका है, लेकिन सभी जगहों से वह कानूनी लड़ाई हार चुका है. इसके बाद अब राणा ने 13 नवंबर को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. राणा के पास भारत प्रत्यर्पित न किए जाने का यह आखिरी कानूनी मौका भी है. अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल एलिजाबेथ बी प्रीलोगर ने 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि राणा की याचिका को खारिज किया जाना चाहिए.
समझौते के तहत लाया जाएगा भारत
इससे पहले 17 अगस्त को पाकिस्तान मूल के कनाडाई बिजनेसमैन तहव्वुर राणा को अमेरिकी कोर्ट से बड़ा झटका लगा था. कोर्ट ने उनकी भारत प्रत्यर्पण की अपील को खारिज करते हुए कहा था कि वह भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के योग्य है. कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि दोनों देशों के बीच जो समझौता है, उसके तहत उन्हें भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है. राणा भी उस टेरर अटैक में एक दोषी है.
अमेरिकी कोर्ट ने माना था साजिश का दोषी
कोर्ट ने राणा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन को मदद करने और डेनमार्क में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की नाकाम साजिश रचने के लिए दोषी करार दिया था. हालांकि, कोर्ट ने भारत में किए गए हमलों के आरोपों को खारिज कर दिया लेकिन माना कि वह मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल रहा था, और उसे भारत प्रत्यर्पण किया जाना चाहिए.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







