
'मिराय' रिव्यू: पौराणिक शक्तियां, शानदार विजुअल्स, दमदार एक्टिंग... सॉलिड सुपरहीरो बने हैं तेज सज्जा
AajTak
'हनुमान' से पूरे देश को सरप्राइज कर देने वाले यंग साउथ स्टार तेज सज्जा की नई फिल्म 'मिराय' थिएटर्स में पहुंच गई है. सम्राट अशोक के नौ अज्ञात पुरुषों, प्रभु श्रीराम के अस्त्र और पौराणिक सीक्रेट सोसाइटी से बुनी इस सुपरहीरो फिल्म का टीजर-ट्रेलर बहुत पसंद किया गया था. क्या फिल्म भी उतनी ही दमदार है? चलिए बताते हैं...
सम्राट अशोक के नौ अज्ञात पुरुषों का रहस्य एक बहुत पॉपुलर मिथक रहा है. कहानी कलिंग युद्ध के बाद की है. जब अशोक में ट्रांसफॉर्मेशन आया और वो शांतिदूत बने, तो उन्हें एक खतरा महसूस हुआ. अशोक को लगा कि प्राचीन भारत के पास ऐसा ज्ञान है जो अगर गलत हाथों में चला गया तो इसके परिणाम बहुत विध्वंसकारी होंगे.
अशोक ने इस ज्ञान को नौ अलग-अलग किताबों में बांटा और अपने नौ अज्ञात पुरुषों को इन्हें संसार की पहुंच से दूर रखने की जिम्मेदारी सौंपी. ये नौ अज्ञात पुरुष एक मिथकीय सीक्रेट सोसाइटी की तरह हैं जो दुनिया को बदलकर रख देने वाली शक्तियों के गार्ड हैं. तेज सज्जा स्टारर 'मिराय' इसी मिथक को आधार बनाती है और इसे एक शानदार विजुअल्स वाली सुपरहीरो फिल्म में बदलने की कोशिश करती है. सवाल ये है, क्या 'मिराय' का ये आईडिया एक एंटरटेनिंग फिल्म में बदल सका? चलिए बताते हैं...
सम्राट अशोक, प्रभु श्रीराम और एक सीक्रेट सोसाइटी 'मिराय' की कहानी शुरू होती है अंबिका (श्रेया सरन) से जो दिव्य शक्तियों वाली महिला है और भविष्य देख सकती है. प्राचीन शक्तियों वाली जिन नौ किताबों की रक्षा सम्राट अशोक ने अपने नौ योद्धाओं को सौंपी है, उनमें से एक अंबिका के पास है. भविष्य देख चुकी अंबिका को पता है कि आगे क्या होने वाला है और उसने आदि गुरु (जयराम) की मदद से समस्या का समाधान पहले से शुरू कर दिया है.
कहानी मॉडर्न दौर में आती है जहां महावीर लामा (मंचू मनोज) उर्फ ब्लैक स्वोर्ड, तांत्रिक शक्तियों में सिद्ध एक खलनायक है. लामा उन नौ ग्रंथों को खोजकर, उनकी शक्तियों से ईश्वर जैसी सत्ता ही समाप्त कर देना चाहता है. वो खुद एक नई शक्ति बनकर एक नया वर्ल्ड ऑर्डर खड़ा करना चाहता है.
इसी दौर में वेदा (तेज सज्जा) एक चोर है, जो बनारस-कलकत्ता होते हुए हैदराबाद पहुंच चुका है. इसी दौर में विभा (ऋतिका नायक) उस सीक्रेट सोसाइटी की एक लड़की है, जो नौवीं किताब की रक्षा कर रही है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब विभा, वेदा को खोजने निकलती है और उसे बताती है कि उसके लिए भाग्य ने एक बड़ा मिशन चुन रखा है.
अपने इस भाग्य से अनजान वेदा जिस तरह इन सारी चीजों पर रियेक्ट करता है, उससे मजेदार कॉमेडी क्रिएट होती है. मगर जब उसे इस पूरे सिस्टम से अपना कनेक्शन पता चलता है, तो वो अपने मिशन के लिए एक परिपक्व योद्धा बनकर निकलता है. वेदा को अपना मिशन पूरा करने और लामा का सामना करने के लिए जैसी शक्ति की आवश्यकता है, वो प्रभु श्रीराम द्वारा आदि गुरु को दिए गए एक दिव्य अस्त्र में छिपी है जिसका नाम है- मिराय. यहीं से फिल्म का टाइटल निकला है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











