
मिंटो ब्रिज, विजय चौक, कनॉट प्लेस... भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव
AajTak
दिल्ली में रविवार को हुई भारी बारिश से उमस से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई. विजय चौक, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज और सरोजिनी नगर जैसे क्षेत्रों में पानी भर गया. इस बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर जलभराव को लेकर निशाना साधते हुए 'चार इंजन' सरकार के काम पर सवाल उठाए.
दिल्ली में रविवार को कई हिस्सों में हुई भारी बारिश ने एक ओर जहां लोगों को उमस से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या ने आमजन और दफ्तर जाने वालों की परेशानियों को बढ़ा दिया.
विजय चौक, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज, सरोजिनी नगर, एम्स और पंचकुइयां मार्ग जैसे प्रमुख इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया. जलभराव के चलते ट्रैफिक प्रभावित हुआ और कई वाहन पानी में फंसते नजर आए.
यह भी पढ़ें: Rainfall Alert: अभी जमकर बरसेगा मॉनसून, अगस्त-सितंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां होगी कितनी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी. रविवार को जनपथ, लाजपत नगर और मिंटो ब्रिज जैसे इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई.
आईएमडी ने दिल्ली में बारिश जताई संभावना
IMD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है. NCR के बहादुरगढ़ और मानेसर में यह मौसम रहने की संभावना है. साथ ही लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाज़ियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जैसे इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई."

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






