
'मालदीव चुनाव के नतीजे हिडन एजेंडा वालों को जवाब', जीत के बाद बढ़ा मुइज्जू का घमंड! भारत पर साधा निशाना
AajTak
चीन समर्थित मुइज्जू ने सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) को संसदीय चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के एक दिन बाद ये बयान दिया. चुनाव में मुइज्जू की पीएनसी पार्टी ने 93 में से 68 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि गठबंधन में उनकी साझेदार पार्टियों मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) ने एक और मालदीव डेवलपमेंट अलायंस (एमडीए) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) पार्टी ने संसदीय चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इस जीत के बाद मुइज्जू ने एक बार फिर भारत को तेवर दिखाए हैं. उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव के नतीजों ने दुनिया को ये दिखा दिया है कि मालदीव के लोग अपना भविष्य चुनने में स्वायत्तता चाहते हैं, ना कि किसी तरह का विदेशी दखल.
चीन समर्थित मुइज्जू की सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) पार्टी ने 93 में से 68 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि गठबंधन में उनकी साझेदार पार्टियों मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) ने एक और मालदीव डेवलपमेंट अलायंस (एमडीए) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की. मुइज्जू का ये बयान संसदीय चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद ही आया है.
मुइज्जू ने कहा कि हमने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को बता दिया है कि हम एक गौरवान्वित देश है, जिसे संप्रभुता और स्वतंत्रता पसंद है. उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव के नतीजे इसका सबूत है कि मालदीव के लोग देश के उज्जवल भविष्य के लिए इस्लाम और इसके सिद्धांतों में विश्वास बनाए रखना चाहते हैं. ये नतीजे मालदीव के लोगों के विजन और उनके उद्देश्यों को लेकर दुनिया को दिया गया संदेश है.
उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव के नतीजे इस बात के भी सबूत हैं कि मालदीव के लोग अपने उज्जवल भविष्य के लिए विदेशी दबाव को खारिज कर स्वायत्तता चुनना चाहते हैं. दरअसल उन्होंने कई दफा भारत पर मालदीव के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है. मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में 'इंडिया आउट' का नारा देते हुए राष्ट्रपति चुनाव जीता था.
मुइज्जू ने कहा कि इन चुनावी नतीजों से उन लोगों को करारा जवाब मिला है, जिनके हिडन एजेंडा है. उन लोगों को अब पता चल गया है कि मालदवी के लोग असल में क्या चाहते हैं.
जब मुइज्जू ने भारत को दिखाए थे तेवर

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






