
मारा गया बगदादी का भाई अबू अल-हसन... खूंखार आतंकी, हमेशा गुमनाम रखी असली पहचान
AajTak
इस्लामिक स्टेट का प्रमुख अबू अल-हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी मारा गया है. इस्लामिक स्टेट ने इसकी घोषणा की है. इस्लामिक स्टेट का कहना है कि अबू हल-हसन की मौत अल्लाह के दुश्मनों से लड़ते हुए हुई. हालांकि, अमेरिका का कहना है कि उसकी मौत अक्टूबर में ही हो गई थी. अबू अल-हसन कौन था और वो कैसे मरा? जानें...
अबू अल-हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी. इस्लामिक स्टेट का मुखिया. वही इस्लामिक स्टेट जिसे दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन माना जाता है. इसका मुखिया अबू अल-हसन मारा जा चुका है. आतंकी संगठन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है.
अबू अल-हसन इसी साल मार्च में इस्लामिक स्टेट का मुखिया बना था. उससे पहले अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी इसकी कमान संभाल रहा था. और उससे भी पहले अबू बक्र अल-बगदादी के हाथों में इसकी कमान थी.
अबू अल-हसन के मारे जाने के बाद इस्लामिक स्टेट ने अपने नए प्रमुख के नाम का ऐलान भी कर दिया है. इस्लामिक स्टेट ने बताया है कि अब अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी नया प्रमुख होगा. इस्लामिक स्टेट ने नए प्रमुख के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
इस्लामिक स्टेट के प्रवक्ता ने एक ऑडियो मैसेज जारी कर अबू अल-हसन के मारे जाने की पुष्टि की है. हालांकि, अबू अल-हसन की मौत कैसे हुई? ये नहीं बताया गया है. बस इतना कहा गया है कि 'वो अल्लाह के दुश्मनों से लड़ते हुए मारा गया.'
कौन था अबू अल-हसन?
9 महीने में ये तीसरी बार है जब इस्लामिक स्टेट को अपना प्रमुख बदलना पड़ा है. 10 मार्च को ही इस्लामिक स्टेट ने अबू अल-हसन को अपना नया प्रमुख घोषित किया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









