
मानव तस्करी, नौकरी का लालच... UAE में ऐसे वेश्यालयों में धकेली जा रही हैं अफ्रीकी महिलाएं
AajTak
अफ्रीकी देश और खासतौर पर नाइजीरिया की गरीब महिलाओं को धोखाधड़ी कर बड़े पैमाने पर UAE ले जाया जा रहा है. इन महिलाओं से वहां पर जबरन वेश्यावृत्ति कराई जाती है. अगर कोई इस काम से मना करने के बारे में सोचे भी तो उसे बेइंतहा प्रताड़ना से गुजरना पड़ता है. पढ़िए चौंकाने वाली यह रिपोर्ट...
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का नाम सुनते ही ऊंची-ऊंची गगनचुंबी इमारतें, हैरतअंगेज स्पोर्ट्स एक्टिविटी और आलीशान लाइफस्टाइल ही दिमाग में आते हैं. लेकिन चकाचौंध से भरी इस दुनिया का एक दूसरा पहलू भी है, जो घुप्प अंधेरे की तरह स्याह है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीका से ह्यूमन ट्रैफिकिंग कर बड़ी तादाद में जवान महिलाओं को यूएई लाया जा रहा है. धोखे से या झांसा देकर लाई गई इन महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति (prostitution) कराया जा रहा है. इसके अलावा उन्हें इस कदर प्रताड़ित किया जा रहा है कि सुनने वाले तक की रुह कांप जाए.
रिपोर्ट में नाइजीरिया से भागकर दुबई आने वाली क्रिस्टी गोल्ड उर्फ क्रिस्टियाना जैकब उदियाले को इस ट्रैफिकिंग नेटवर्क का सरगना बताया गया है. रिपोर्ट उन महिलाओं से बातचीत के आधार पर बनाई गई है, जिन्हें बहला-फुसलाकर नाइजीरिया से दुबई लाया गया और वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया. नाइजीरिया के ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक क्रिस्टी को उनके देश में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. वह अफ्रीकी महिलाओं को दुबई ले जाती है और उनसे वेश्यालय, बैकस्ट्रीट, बार, होटल और डांस क्लब में वेश्यावृत्ति कराती है.
मारकर रेगिस्तान में फेंकने की धमकी
ट्रैफिकिंग कर दुबई पहुंचाई गई महिलाओं के साथ क्रिस्टी गोल्ड बेहद सख्त रुख अपनाती है. महिलाओं को पैसे कमाने का एक फिक्स टारगेट दिया जाता है. अगर वह उतने पैसे नहीं कमा पातीं तो उनके जीवक को नर्क बना दिया जाता है. ऐसी महिलाओं को एक अपार्टमेंट के कमरे में बंद कर दिया जाता है. यहां क्रिस्टी का भाई ने उन्हें भूखा रखता है, उन्हें कोड़े मारे जाते हैं और उनके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पेस्ट तक डाल दिया जाता है. महिलाओं को जैसा कहा गया है, अगर वह ऐसा करने से मना कर दें तो उन्हें मारकर रेगिस्तान में फेंकने की धमकी दी जाती है.
लालच, उधार... नहीं मानीं तो हिंसा
UAE की यह चौंकाने वाली रिपोर्ट 25 अफ्रीकी महिलाओं के इंटरव्यू पर आधारित है. इनमें ज्यादातर नाइजीरिया से हैं. रिपोर्ट से पता चलता है कि तस्कर खासतौर पर उन अफ्रीकी महिलाओं को टारगेट करते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. पहले उन्हें पैसों का लालच दिया जाता है. उधार देकर फंसाने की कोशिश की जाती है. ना मानने पर धमकी और हिंसा का सहारा भी लिया जाता है. महिलाओं को दी जाने वाली रकम अक्सर 10 हजार डॉलर (करीब 8 लाख भरतीय रु.) से लेकर 15 हजार डॉलर (12 लाख भारतीय रु.) तक होती है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








