
मां-बाप से खाई मार, कहलाई 'गद्दार', भारतीय लड़के से शादी करने के लिए चीनी लड़की ने क्या-क्या सहा?
AajTak
भारत और चीन की दुश्मनी भी प्यार की कुछ कहानियों को पलने-बढ़ने से रोक नहीं पाई है. ऐसी ही एक कहानी है अभिषेक जायसवाल और जोसेफीन चूंग की. चूंग के माता-पिता अभिषेक से शादी के खिलाफ थे और उन्होंने अपनी बेटी को खूब मारा-पीटा ताकि वो अभिषेक से दूर हो जाए. लेकिन चूंग ने हार नहीं मानी.
चीन की रहने वाली जोसेफीन चूंग ने जब अपने परिवार को बताया कि वो भारत के अभिषेक जायसवाल से शादी करना चाहती हैं तो उनके माता-पिता ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया. कई दिनों तक उन्हें कैद में रखा और खूब मारा-पीटा. उनके भाई उनके फोन और मैसेज चेक किया करते और उन पर कड़ी नजर रखते कि वो किससे बात कर रही हैं, किसे मैसेज कर रही हैं.
चीनी के रूढ़िवादी परिवार से आनेवाले चूंग के माता-पिता को उनका किसी भारतीय से प्यार करना बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया ताकि वो अपने भारतीय प्रेमी को भूल जाएं. चूंग का अपने समुदाय से बाहर किसी से प्यार और शादी की बात करना उनके परिवार के लिए शर्म की बात थी.
लेकिन जोसेफीन चूंग और अभिषेक जायसवाल को परिवार और देश की दीवारें नहीं रोक पाईं और दोनों ने शादी कर ली.
भारत और चीन के रिश्ते हमेशा से बेहद नाजुक स्थिति में रहे हैं और हाल के सालों में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़पे भी हुई हैं.दोनों देशों के बीच की दुश्मनी का असर भले ही जोसेफीन और अभिषेक के रिश्ते पर न पड़ा हो लेकिन कई लोग उन्हें गद्दार कहते हैं. वो कहते हैं कि उन्होंने दुश्मन देश में शादी कर अपने देश को धोखा दिया है.
'गद्दार' जिसने 'दुश्मन' देश के लड़के से की शादी
चीन की जोसेफीन अपने परिवार के साथ भारत के हैदराबाद में रहती थीं. उन्होंने साल 2000 में अपने परिवार को बताया था कि वो भारत के अभिषेक जायसवाल से प्यार करती हैं जिसके बाद उनके परिवार ने उनके साथ ज्यादती की और खूब मारा-पीटा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









