
महाराष्ट्र: नतीजों से पहले ही MVA और महायुति में CM पद की दौड़ शुरू, नेताओं के बयानों ने मचाई खलबली
AajTak
वोटिंग खत्म होने के बाद जहां एक तरफ महाराष्ट्र के लोग चुनाव परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वहीं, महा विकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगी कांग्रेस नेता नाना पटोले और UBT शिवसेना नेता संजय राउत के बीच सीएम पद को लेकर सार्वजनिक विवाद सामने आया है.
महाराष्ट्र चुनाव को खत्म हुए अभी एक ही दिन हुआ है और सीएम पद को लेकर NDA से लेकर INDIA गठबंधन तक में दावे का सिलसिला शुरू हो गया है. बता दें कि 6 पार्टियों के 2 गठबंधन इस बार महाराष्ट्र के मैदान में हैं. इसलिए किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नहीं है. इस वजह से ही सीएम पद की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है.
वोटिंग खत्म होने के बाद जहां एक तरफ महाराष्ट्र के लोग चुनाव परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वहीं, महा विकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगी कांग्रेस नेता नाना पटोले और UBT शिवसेना नेता संजय राउत के बीच सीएम पद को लेकर सार्वजनिक विवाद सामने आया है.
नाना पटोले और संजय राउत ने क्या कहा?
नाना पटोले ने दावा किया कि रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा और कांग्रेस के नेतृत्व में एमवीए सरकार बनेगी. जिस पर संजय राउत ने राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस आलाकमान से पूछा कि अगर उन्होंने ऐसा कोई फैसला लिया है तो सीएम पद के लिए नाना पटोले के नाम की घोषणा करें. अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है और हम शीर्ष नेता जल्द ही इस पर फैसला लेंगे.
शिंदे गुट के नेता ने किया अलग दावा
दिलचस्प बात यह है कि शिंदे गुट के निवर्तमान विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि उन्हें लोगों के जनादेश पर पूरा भरोसा है और हमें विश्वास है कि एकनाथ शिंदे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












