
'महात्मा गांधी के उदाहरण, PM मोदी की तारीफ...,' जी20 के सफल आयोजन पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को सराहा
AajTak
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार कहा कि कि किसी को गांधी के उदाहरण को नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने यह बात एक सवाल के जवाब में कही. उन्होंने कहा कि जी20 समिट में मैं भारत से गया था और गांधी को श्रद्धांजलि देने गया था. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों को पूरी तरह से पहचानना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि हिंसा से फिलिस्तीनी अपने हितों की बेहतर रक्षा कर पाएंगे.
भारत में जी 20 के सफल आयोजन की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है. बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने भारत की तारीफ में महात्मा गांधी को याद किया और पीएम मोदी के प्रयासों को भी सराहा. गुटारेस ने कहा, किसी को गांधी के उदाहरण को नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं जी 20 समिट में भारत गया था और वहां गांधी जी को श्रद्धांजलि देने भी पहुंचा था.
गुटारेस ने आगे 20 के सफल आयोजन पर भारत और पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा, मैं कहना चाहता हूं और मेरा मानना है कि मुझे भारत की अध्यक्षता की सराहना करनी चाहिए. भारत की प्रेसीडेंसी ने दक्षिण की आवाज को एक मंच दिया है. भारत ने विकास के एजेंडे को चर्चा के केंद्र में रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया. उन्होंने कहा, बेशक, निष्कर्ष वही है जो रहा. वे इस पर निर्भर करते हैं कि देश क्या स्वीकार करने के लिए तैयार है. मुझे लगता है कि भारत के प्रयास को रेखांकित करने की जरूरत है.
पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर क्या बोले गुटेरेस?
एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल किया कि क्या गुटेरेस ने दिल्ली यात्रा के दौरान भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित हिंसा का मुद्दा उठाया? इस पर गुटेरेस ने कहा, शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई. लेकिन हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है. धार्मिक असहिष्णुता मानवाधिकारों का उल्लंघन है जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है.
'हमें गांधी के उदाहरण नहीं भूलना चाहिए'
गुटेरेस ने जी 20 समिट के घोषणा पत्र पर सभी देशों की सहमति पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, सामान्य तथ्य यह है कि आम सहमति होने का मतलब है कि एक समझौता है और समझौता वर्तमान समय में आवश्यक है. गुटारेस ने फलस्तीन को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में कहा, जी20 के दौरान मैं भारत में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए भी गया था. हमें गांधी का उदाहरण नहीं भूलना चाहिए.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








