
ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया , बोले- 'भाजपा को हराना है तो एक साथ आना होगा...'
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी अभी भी गठबंधन इंडिया गुट का हिस्सा हैं. इस वक्त हमारा एक ही मकसद होना चाहिए. हम लोग भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं.
देश में आगामी आम चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं, लेकिन विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहना है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभी भी गठबंधन इंडिया गुट का हिस्सा है और लोकसभा चुनाव में भाजपा से लड़ने के लिए सभी एक साथ आना चाहिए.
ममता बनर्जी हैं गठबंधन का हिस्सा: कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता ने झारखंड के पाकुड़ में समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 दिन यूपी में रहेगी... उन्होंने (ममता बनर्जी) कांग्रेस पार्टी के बारे में बहुत सारी बातें कही हैं... मैं यही कहूंगा कि वे बार-बार कह रही हैं कि वे INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं.
'विधानसभा चुनाव के लिए नहीं है ये गठबंधन'
उन्होंने आगे कहा कि इस वक्त हमारा एक ही मकसद होना चाहिए. हम लोग भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं... मुझे लगता है कि अगर हम सब एक साथ आएं तो बेहतर होगा. हम पटना, बेंगलुरु और मुंबई की मीटिंग में एक साथ थे, लेकिन लगता है कि कुछ हो गया है. पहले शिवसेना अलग हुई फिर नीतीश कुमार ने पलटी मारी. अब ममता बनर्जी टिप्पणियां आ रही हैं. मुझे लगता है कि हमें इसका एहसास होना चाहिए यह स्थानीय स्तर का चुनाव नहीं हैं. ये गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के चुनावों के लिए है, विधानसभा स्तर के चुनाव के लिए नहीं है.
वाराणसी में जीतकर दिखाओं: ममता बनर्जी

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







