
मजबूरी या जरूरत... भारत के साथ बातचीत की टेबल पर आने को क्यों बेचैन है पाकिस्तान?
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत की पेशकश की है. शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार है. ऐसे में जानते हैं कि पाकिस्तान आखिर भारत से बातचीत करने के लिए इतना बेचैन क्यों हैं? और क्या भारत उसपर भरोसा कर सकता है? जानते हैं...
कहते हैं- जब कंगाली दरवाजे से अंदर आती है तो सारी अकड़ खिड़की के रास्ते बाहर निकल जाती है. कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के साथ हो रहा है. अब जब पाकिस्तान बुरी तरह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, तो ऐसे में उसने भारत से बातचीत की पहल शुरू की है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत की पेशकश की है. शरीफ ने कहा, 'हम सबसे बात करने के लिए तैयार हैं. यहां तक कि अपने पड़ोसी के साथ भी. बशर्ते कि पड़ोसी मेज पर गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए गंभीर हो. क्योंकि जंग अब कोई समाधान नहीं है.'
प्रधानमंत्री शरीफ ने ये भी कहा कि जब तक अनसुलझे मुद्दों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक हम दोनों 'सामान्य पड़ोसी' नहीं बन सकते.
शहबाज शरीफ का ये बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान लगभग डेढ़ साल से राजनीतिक और आर्थिक संकट में फंसा हुआ है. शहबाज शरीफ इससे पहले भी भारत से बातचीत की पेशकश कर चुके हैं.
क्या भारत मानेगा शरीफ की बात?
फिलहाल, इस बात की कोई गुंजाइश नहीं है. इसी साल जून में दिल्ली में एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि आतंकवाद को किसी भी हाल में मंजूरी नहीं दे सकते. हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का आधार आतंकवाद हो.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









