
भूकंप में किस तरह के मकान एक झटके में गिर जाते हैं, कितने खर्च में बन सकता है भूकंपरोधी घर?
AajTak
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक दुनिया में 2 अरब से भी ज्यादा लोग ऐसी जगहों पर रहते हैं, जहां भूकंप का खतरा बहुत ज्यादा है. मोरक्को में आए भूकंप में ताश के पत्तों की तरह घर ढह गए. करीब 3 हजार मौतें इसी वजह से हुईं. इधर सरकारें बार-बार टिकाऊ मकान बनवाने की बात करती हैं. तो क्या भूकंपरोधी मकान बनाना इतना महंगा है कि लोग इससे बचते हैं?
इस साल की शुरुआत में तुर्की और सीरिया में भयावह भूकंप आया. अब मोरक्को में तबाही मची हुई है. इस बीच एक डेटा जारी हुआ जो कहता है कि अगस्त महीने में पहाड़ी राज्य हिमाचल में जून से लेकर अगस्त तक 15 बार धरती डोल चुकी. तीव्रता भले ही कम थी, लेकिन लोगों को डराकर घर से बाहर निकालने के लिए काफी रही. भूकंप में जानें मकानों के ढहने और मलबे में लोगों के फंसने से जाती हैं.
धरती का डोलना तो हम रोक नहीं सकते, लेकिन भूकंपरोधी मकान जरूर बना सकते हैं. इलाज सामने हैं, सस्ता भी है, लेकिन दवा की पुड़िया खाने को कोई राजी नहीं.
क्यों गिरते हैं भूकंप में मकान
- कमजोर नींव इसकी एक वजह है. जिन घरों की फाउंडेशन कच्ची है, वो धरती के थोड़ा भी डोलने पर गिर सकते हैं.
- नर्म या भुरभुरी मिट्टी धरती के भीतर हलचल से प्रेशर में आ जाती है, और रेत की तरह हो जाती है. तब वे इमारत का वजन नहीं उठा पातीं.
- इमारत का खराब स्ट्रक्चर भी तबाही ला सकता है. जब चौड़ाई कम हो, ऊंचाई बहुत ज्यादा हो और दीवारें पतली हों, तब थोड़ा भी झटका मकान में बड़ी दरारें ला सकता है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








