
'भारत से माफी मांगो', मुइज्जू पर भड़के मालदीव के नेता, कर दी ऐसी मांग
AajTak
मालदीव के विपक्षी नेता कासिम इब्राहिम राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर हमलावर हैं. उन्होंने मुइज्जू से मांग की है कि वो भारत से माफी मांगे. उनका कहना है कि पड़ोसी देशों को लेकर ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए जिससे द्विपक्षीय रिश्ते प्रभावित हों.
चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के खिलाफ मालदीव का विपक्ष लगातार हमलावर होता जा रहा है. अब मालदीव जम्हूरी पार्टी (JP) के नेता कासिम इब्राहिम ने मांग की है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों से माफी मांगें.
मालदीव के एक डिजिटल समाचार आउटलेट वॉयस ऑफ मालदीव की रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी नेता इब्राहिम ने कहा कि मुइज्जू को पड़ोसी भारत के साथ रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए.
उन्होंने कहा, 'किसी भी देश के संबंध में, खासकर जब वो पड़ोसी हो, हमें ऐसी कोई बात नहीं करनी चाहिए जो रिश्तों को प्रभावित करे. देश के प्रति हमारे कुछ कर्तव्य हैं, जिस पर विचार किया जाना चाहिए. राष्ट्रपति सोलिह (पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह) ने इस पर विचार किया था और इंडिया आउट कैंपेन पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक राष्ट्रपति आदेश जारी किया था. अब यामीन (मुइज्जू के गुरु पू्र्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन), जिन्होंने इंडिया आउट कैंपेन में मुइज्जू का साथ दिया था, वो सवाल कर रहे हैं कि मुइज्जू ने सोलिह के राष्ट्रपति रहते हुए दिए गए फैसले को रद्द क्यों नहीं किया.'
उन्होंने कहा आगे, 'इंडिया आउट कैंपेन पर प्रतिबंध लगाने वाले डिक्री को रद्द नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे केवल देश को नुकसान होगा. ऐसा नहीं किया जा सकता है. मैं मुइज्जू से कहूंगा कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए. साथ ही, मैं राष्ट्रपति मुइज्जू से भी आग्रह करता हूं कि चीन यात्रा के बाद अपनी टिप्पणियों को लेकर वो भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से औपचारिक रूप से माफी मांग लें.'
पिछले साल की शुरुआत में, मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने एक डिक्री पर हस्ताक्षर किया था जिसमें कहा गया था कि विपक्ष यानी मुइज्जू और उनकी पार्टी का 'इंडिया आउट' अभियान 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा' है. डिक्री सुरक्षा एजेंसियों को कैंपेन के बैनर हटाने और विपक्षी दलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संवैधानिक अधिकार देता है.
'इंडिया आउट के एजेंडे पर सत्ता में आए मुइज्जू'

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









