
भारत से तनातनी के बीच बांग्लादेश ने पाकिस्तान से की बड़ी डील
AajTak
बांग्लादेश की सरकार में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की पुकार के बीच, बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 25,000 टन उच्च गुणवत्ता वाली चीनी आयात करने का समझौता किया है. यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतें $530 प्रति टन तक पहुंच गई हैं.
बांग्लादेश में एंटी-इंडिया अभियानों के बाद यहां की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के साथ एक बड़ी डील की है. मोहम्मद यूनुस की सरकार ने पड़ोसी मुल्क से 25000 टन चीनी खरीदने को लेकर समझौता किया है. आने वाले समय में कराची पोर्ट से चीनी की खेप चिट्टगांव पोर्ट पहुंचेगी. दशकों में ऐसा पहली बार है जब दोनों देशों के बीच इतने बड़े स्तर पर किसी प्रोडक्ट को लेकर डील हुई है.
मसलन, बांग्लादेश की सरकार में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की पुकार ने दक्षिण एशिया में व्यापार संबंधों की नई दिशा को जन्म दिया है. इस हालात में, बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 25,000 टन उच्च क्वालिटी वाली चीनी आयात करेगा. कराची पोर्ट से यह खेप अगले महीने चिटगांव पोर्ट पर पहुंचने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: आंखें दिखा रहे बांग्लादेश की भारत के सामने कितनी है मिलिट्री और आर्थिक ताकत?
पाकिस्तान-बांग्लादेश में बड़े स्तर पर व्यापार
यह कदम पिछले कई दशकों में पहली बार है जब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चीनी का इतने बड़े स्तर पर व्यापार हो रहा है. इस व्यापार को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा एक "भाईचारे वाले" देश के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर बताया जा रहा है. इस समझौते के समय, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतें $530 प्रति टन तक बनी हुई हैं, जिससे आगे भी आर्थिक अवसर खुलेंगे.
चीनी आयात के लिए भारत पर निर्भर रहा है बांग्लादेश

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









