
'भारत सरकार को पता है इनसे कैसे निपटना है, हम साथ हैं...', पहलगाम अटैक पर इजरायली राजदूत की दो टूक
AajTak
भारत में इजरायल के राजूदत रेउवेन अजार ने कहा कि ये हमला कायराना था. आतंकी हमें डराने और धमकाने के लिए हमेशा नए तरीके खोज लेंगे. ऐसे में हमें समझना होगा कि आतंकी किसी तरह से सोचते और ऑपरेट करते हैं. इस स्थिति से कैसे निपटना है, यह भारत सरकार तय करेगी.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से पूरी दुनिया सकते में हैं. इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि घायलों की संख्या 17 बताई जा रही है. इस बीच भारत में इजरायल के राजदूत ने आतंकियों को लेकर दो टूक बयान दिया है.
भारत में इजरायल के राजूदत रेउवेन अजार ने कहा कि ये हमला कायराना था. आतंकी हमें डराने और धमकाने के लिए हमेशा नए तरीके खोज लेते हैं. ऐसे में हमें समझना होगा कि आतंकी किसी तरह से सोचते और ऑपरेट करते हैं. इस स्थिति से कैसे निपटना है, यह भारत सरकार तय करेगी.
उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे यकीन है कि हम लोग अधिक दृढ़ता से इसका मुकाबला करेंगे. भारत सरकार को पता है कि इनसे कैसे निपटना है. हम इस मामले पर बड़े पैमाने पर भारत सरकार का सहयोग करने की कोशिश करेंगे.
राजदूत अजार ने कहा कि भारत को आतंकवाद से कैसे निपटना है, यह बताना हमारा काम नहीं है. भारत के पास कहीं बेहतर इंटेलिजेंस है. ऐसे में इस स्थिति से कैसे डील करना है. भारत को बखूबी पता है और हम उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं.
इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि मैं पहलगाम में नृशंस आतंकी हमले से दुखी हूं. आतंकवाद से निपटने में इजरायल, भारत के साथ खड़ा है. इजरायल के विदेश मंत्री गेडोन सार ने भी इस हमले की निंदा की थी.
बता दें कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हुई है जबकि 17 घायल हुए हैं. यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







