
भारत सरकार का एक फैसला और UAE में बढ़ने लगी महंगाई, जानें पूरा मामला
AajTak
खुदरा कीमतों को नियंत्रण में रखने और घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 31 मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है. मोदी सरकार के इस फैसले से अरब देश UAE प्याज की कम आपूर्ति से जूझ रहा है.
भारत सरकार द्वारा प्याज निर्यात पर लगाए गए बैन के बाद से अरब देश UAE में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं. UAE के खुदरा विक्रेताओं के मुताबिक, भारत द्वारा प्याज निर्यात पर लगाए गए बैन के बाद से देश में प्याज की कीमतें छह गुना तक बढ़ गई हैं. भारत के खुदरा बाजार में प्याज 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है.
घरेलू कीमतों पर काबू पाने और इसकी उपलब्धता बढ़ाने के लिए भारत ने अगले साल मार्च तक प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. 8 दिसंबर को विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च 2024 तक प्याज निर्यात पर प्रतिबंध रहेगा. इससे पहले अगस्त में त्योहारी सीजन को देखते हुए भारत ने प्याज निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया था.
UAE में प्याज की कीमतों में छह गुना तक बढ़ोतरी
UAE की अखबार खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत द्वारा प्याज निर्यात पर लगाए गए बैन के बाद देश में प्याज कीमतों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. खुदरा उद्योग के व्यापारियों का कहना है कि प्याज की कीमत छह गुना तक बढ़ गई है, इसलिए वे प्याज आयात के लिए वैकल्पिक स्रतों की तलाश कर रहे हैं.
अल सफीर ग्रुप एफएमसीजी के निदेशक अशोक तुलसियानी का कहना है कि तुर्की, ईरान और चीन वैकल्पिक स्रोत हैं. लेकिन मात्रा, गुणवत्ता और कीमत के मामले में भारतीय प्याज की मांग सबसे ज्यादा होती है. किसी अन्य देश का प्याज भारतीय प्याज की कमी को पूरा नहीं कर सकता है.
दरअसल, भारत सिर्फ UAE ही नहीं, बल्कि अन्य खाड़ी देशों के लिए भी प्रमुख प्याज निर्यातक देश है. यही वजह है कि भारत की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के बाद अन्य अरब देशों में भी प्याज की कीमतें बढ़ने लगी हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







