
भारत-पाक तनाव से दुनिया भर में बढ़ी हलचल...जानें क्या कह रहे यूएस, चीन, यूरोप और अरब देश
AajTak
भारत-पाकिस्तान तनाव पूरे क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच जारी तनाव कहीं बड़े युद्ध में न तब्दील हो जाए, इसकी चिंता बढ़ती जा रही है. अमेरिका,चीन, सऊदी अरब, ईरान जैसे देश राजनयिक माध्यमों से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं.
बुधवार से जारी लड़ाई में पाकिस्तान ने बीती रात भी भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की हिमाकत की जिसे भारत के सुरक्षाबलों और एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. पाकिस्तान राजौरी, पुंछ और जम्मू के कई जिलों में भारी गोलीबारी कर रहा है जिसमें बीती रात एक वरिष्ठ अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के नूरखान, मुरीद चकवाल और रफीकी एयरबेस को निशाना बनाया.
दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पूरी दुनिया में चिंता है. चाहे वो चीन हो, अमेरिका और यूरोपीय देश हों या फिर अरब वर्ल्ड... हर जगह भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव की बातें चल रही हैं और दुनिया के नेता तनाव कम करने का आग्रह कर रहे हैं.
चीन ने क्या कहा?
भारत-पाकिस्तान तनाव पर दोनों देशों के पड़ोसी चीन की पैनी नजर है और मौजूदा तनाव पर वो लगातार टिप्पणी कर रहा है. हालिया टिप्पणी में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि चीन स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और वो तनाव बढ़ने से चिंतित है.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के हित में काम करने, शांति और संयम बरतने, शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए मजबूती से आग्रह करते हैं जिससे तनाव और बढ़ सकता है. यह भारत और पाकिस्तान दोनों के बुनियादी हितों और एक स्थिर और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए जरूरी होगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यही चाहता है. चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखना चाहता है.'
जी-7

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








