
भारत ने UN में किया आह्वान, कहा- अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी
AajTak
भारत ने UN में अफगानिस्तान की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का आह्वान किया है. भारत ने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं को अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. ऐसा हाल की परिस्थितियों में देखने को मिला है.
अफगानिस्तान में सार्वजनिक जीवन से महिलाओं के दखल को हटाने की बढ़ती कोशिशों पर चिंता जताते हुए भारत ने संकटग्रस्त देश में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा का आह्वान किया. जिनेवा में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल ने कहा कि भारत औऱ अफगानिस्तान लंबे समय से साझेदार के रूप में काम कर रहे हैं. ऐसे में वहां शांति और स्थिरता की वापसी सुनिश्चित करना ही हमारा उद्देश्य है. राजदूत पुनीत ने ये टिप्पणी मानवाधिकार परिषद के 50वें सत्र में "अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों की स्थिति" पर चर्चा के दौरान की.
राजदूत पुनीत अग्रवाल ने कहा कि अफगान लोगों के साथ भारत के मजबूत ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध रहे हैं. इस वजह से हम अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों को लेकर काफी चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि हम महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं, इसमें शिक्षा का अधिकार भी शामिल है. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पिछले दो दशकों से लड़ी जा रही हक की लड़ाई गलत नहीं थी.
पुनीत अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों, बच्चों, लड़कियों और महिलाओं के मूल अधिकारों में अभिव्यक्ति की आजादी, शिक्षा और चिकित्सा मे मौजूदा स्थिति के कारण काफी बाधा उत्पन्न हुई है. राजदूत पुनीत ने अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का भी उल्लेख किया और कहा कि अफगानिस्तान में आगे बढ़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षाओं को सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2593 में स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया है.
राजदूत ने कहा कि हाल के दिनों में देखा गया है कि अफगानिस्तान में महिलाओं को अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. राजदूत पुनीत ने अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप से प्रभावित पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों का दुख गहराई से महसूस करता है. अफगानिस्तान के सच्चे दोस्त के रूप में भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए तत्काल प्रभाव से दो विमान भेजकर 27 टन आपातकालीन राहत सहायता भेजी है.
ये भी पढ़ें

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.








