
भारत ने किया आतंकी ठिकानों पर प्रहार तो पाकिस्तान ने हटा दिया X से बैन, अब फैला रहा झूठी खबरें
AajTak
पाकिस्तान के कई नागरिकों ने बिना वीपीएन के X का उपयोग करने की पुष्टि की. ये वही प्लेटफॉर्म है, जिसे फरवरी 2024 में प्रतिबंधित कर दिया गया था. पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता मियां अली अशफ़ाक ने भी इसकी पुष्टि करते हुए एक पोस्ट किया है.
भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पीओके में बने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, इसके बाद पाकिस्तान ने 15 महीने पहले लगाए गए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिबंध को हटा दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कदम भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने की रणनीति का हिस्सा है.
गुरुवार सुबह पाकिस्तान के कई नागरिकों ने बिना वीपीएन के X का उपयोग करने की पुष्टि की. ये वही प्लेटफॉर्म है, जिसे फरवरी 2024 में प्रतिबंधित कर दिया गया था. पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता मियां अली अशफ़ाक ने भी इसकी पुष्टि करते हुए एक पोस्ट किया है.
लंदन स्थित इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था 'NetBlocks' ने भी पुष्टि की कि जैसे ही भारत-पाकिस्तान संघर्ष बढ़ा, पाकिस्तान ने X पर लगे बैन को हटा दिया. पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने एक संसदीय समिति को औपचारिक रूप से इस बारे में जानकारी दी.
दिलचस्प बात ये है कि वही शहबाज शरीफ सरकार जिसने कभी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों को चुप कराने के लिए X पर प्रतिबंध लगाया था, अब उसी मंच का उपयोग भारत विरोधी एकजुटता और झूठ फैलाने के लिए कर रही है. इतना ही नहीं, जो PTI समर्थक X पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की थी, अब खुद भारत विरोधी बयानों को बढ़ावा देने में सरकार के साथ मिल गए हैं.
पूर्व मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने लिखा कि X पर प्रतिबंध हटाना सही सयम पर लिया गया सही कदम है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का जिक्र किया.
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की ऑनलाइन प्रोपेगेंडा मशीनरी ने अपना अभियान तेज कर दिया है. X पर बड़ी संख्या में पुराने और नए सरकार समर्थित अकाउंट्स द्वारा भारत के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. गलत वीडियो किया जा रहा वायरल एक वायरल वीडियो में झूठा दावा किया गया कि भारतीय सेना ने शहीद सैनिकों के शवों को वापस लाने के लिए सफेद झंडे लहराए. लेकिन सच्चाई ये है कि यह 2019 का वीडियो है, जिसमें पाकिस्तानी सेना खुद हाजीपुर सेक्टर (PoK) में सफेद झंडा लहरा रही थी. जिसकी पुष्टि इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने की हैमिसाइल हमले की झूठी तस्वीर की गई शेयर पाकिस्तानी अकाउंट्स ने एक गलत तस्वीर शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय एयरबेस पर मिसाइल हमला हुआ है. हालांकि, फैक्ट-चेक से पता चला कि यह तस्वीर वास्तव में 16 अप्रैल को फिलिस्तीन पर इजरायली हवाई हमले की थी. गलत सूचनाओं में यह उछाल पाकिस्तान द्वारा X पर प्रतिबंध हटाने के बाद आया है.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










