
'भारत-चीन और रूस की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश', पुतिन के मंत्री ने पश्चिमी देशों को घेरा
AajTak
भारत और चीन के बीच सीमा तनाव और जटिल रिश्तों के बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया है कि वे ‘फूट डालो और राज करो’ नीति के तहत दोनों देशों के तनाव को बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने क्षेत्र को ‘इंडो-पैसिफिक’ नाम देकर चीन विरोधी रणनीति अपनाई है .
भारत और चीन के बीच रिश्ता काफी जटिल है. भारत-पाकिस्तान के बीच मई महीने के दूसरे सप्ताह में सीमा पर चले तनाव के दौरान चीन ने खुलकर आतंकिस्तान का समर्थन किया. वित्त वर्ष 2024 में चीन और भारत के बीच 100 बिलियन डॉलर से अधिक का व्यापार हुआ. लेकिन, तब भी चीन ने डबल गेम खेला. चीन की ओर से पाक को मिल रहे समर्थन से क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है. हालांकि, रूस का मानना है कि चीन-भारत के बीच संबंध में दरार लाने के पीछे पश्चिम मुल्क हैं.
रूस के विदेश मंत्री की ओर से भारत और चीन के संबंध को लेकर बयान सामने आया है. जिसमें रूस ने पश्चिमी देशों को भारत-चीन के बीच बिगड़ते रिश्ते के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देश भारत और चीन के बीच तनाव पैदा करने की एक रणनीति के तहत साजिश रच रहे हैं. पश्चिमी देश 'डिवाइड एंड कन्कर' (फूट डालो और राज करो) के तहत दोनों देशों के बीच संबंध बिगाड़ने में जुटे हैं. इस नीति के बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी जिक्र किया था.
विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र को अब ‘इंडो-पैसिफिक’ कहकर अपनी चीनी विरोध नीति को पूर्ण रूप से स्पष्ट कर दिया है. इसका मकसद साफ है कि भारत और चीन जैसे हमारे करीबी मित्रों के बीच विवाद और अविश्वास बढ़ाना.
ASEAN की भूमिका कमजोर करने का प्रयास
विदेश मंत्री लावरोव ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश ASEAN (दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन) को भी कमजोर करने में जुटे हैं. जिस तरह वे दुनिया के अन्य क्षेत्रों में प्रभुत्व (डॉमिनेंस) जमाना चाहते हैं, वैसी ही कोशिश वे साउथ-ईस्ट एशिया में भी कर रहे हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









