
भारत के सामने गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान! पहले पानी और अब बातचीत का दिया ऑफर
AajTak
पाकिस्तान ने भारत से सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी. अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को बातचीत का ऑफर दे दिया है. उन्होंने कहा है कि हम शांति के लिए भारत से बातचीत को तैयार हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है. परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाला आतंकी देश पाकिस्तान अब भारत के सामने गिड़गिड़ाने लगा है. पाकिस्तान ने पहले सिंधु जल समझौते को लेकर पत्र लिखा, इसे स्थगित करने के अपने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को बातचीत का ऑफर दे दिया है.
शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान शांति के लिए भारत से बातचीत को तैयार है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को पंजाब प्रांत के कमरा एयरबेस का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों से बात की. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस दौरान शांति के लिए भारत से बातचीत को तैयार होने की बात कही.
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की बढ़ाई गई तारीख, PAK ने इंडिया से की ये पेशकश
उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब शांति की बात कह रहा हूं तो इसमें कश्मीर मसला भी है. पाकिस्तान ने हाल ही में सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के फैसले को लेकर भी जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर पुनर्विचार की अपील की थी. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत दो टूक कह चुका है कि बात होगी तो पाक के कब्जे वाले कश्मीर और आतंकवाद पर होगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर भारत ने दागी थीं 15 ब्रह्मोस मिसाइल, 13 में से 11 एयरबेस को बनाया निशाना
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और विश्व समुदाय को स्पष्ट संदेश दे दिया था. पीएम ने अपने संबोधन में दो टूक कहा था कि पाकिस्तान से अगर बातचीत होगी, तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर होगी. आतंकवाद पर होगी. बाकी किसी भी मसले पर कोई बात नहीं होगी. बता दें कि भारत का हमेशा ही यह स्टैंड रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









