
भारत के लिए एयरस्पेस बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, दो महीने में हुआ 127 करोड़ रुपये का नुकसान
AajTak
पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र 24 अप्रैल 2025 को बंद कर दिया था, एक दिन पहले भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की थी. इस कदम से पाकिस्तान को सिर्फ दो महीनों (24 अप्रैल से 30 जून 2025) में 4.10 अरब पाकिस्तानी रुपये यानी लगभग 127 करोड़ भारतीय रुपये का नुकसान हुआ है.
भारत के साथ तनाव बढ़ने के बाद एयरस्पेस बंद करने के पाकिस्तान के फैसले से उसे ही भारी नुकसान हुआ है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने खुलासा किया है कि भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने से उसे दो महीनों में करीब 127 करोड़ भारतीय रुपये (4.10 अरब पाकिस्तानी रुपये) का नुकसान हुआ है.
यह जानकारी शुक्रवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में साझा की गई. भारत द्वारा 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि निलंबित करने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था.
24 अप्रैल से 30 जून 2025 तक, इस कदम से पाकिस्तान को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा. इस अवधि में करीब 100-150 भारतीय विमानों पर असर पड़ा. हालांकि, पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने 'डॉन' अख़बार के हवाले से कहा कि संप्रभुता और राष्ट्रीय रक्षा आर्थिक हितों से ऊपर है.
रक्षा मंत्री बोले- देश की सुरक्षा सर्वोपरि
रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि भले ही वित्तीय नुकसान हुआ हो, लेकिन देश की सुरक्षा सर्वोपरि है. दिलचस्प बात यह है कि इस नुकसान के बावजूद, पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी का कुल राजस्व 2019 के 5,08,000 डॉलर से बढ़कर 2025 में 7,60,000 डॉलर हो गया है.
यह भी पढ़ें: 'भारत ने 5 फाइटर जेट मार गिराए' वाले खुलासे पर बौखलाया पाकिस्तान, IAF के बयान पर खोला झूठ का पिटारा

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.








