
भारत की आबादी में 2050 तक 35 करोड़ बच्चे होंगे, जलवायु परिवर्तन बनेगा परेशानी का सबब: यूनिसेफ
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी प्रौद्योगिकियां बच्चों के लिए अच्छी और बुरी दोनों तरह की हो सकती हैं. हालांकि, डिजिटल विभाजन काफी गहरा है. निम्न आय वाले देशों में केवल 26 प्रतिशत लोग इंटरनेट से जुड़े हैं, जबकि उच्च आय वाले देशों में 95 प्रतिशत से अधिक लोग इंटरनेट से जुड़े हैं.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2050 तक 35 करोड़ बच्चे होंगे तथा उनके कल्याण और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए देश को जलवायु की गंभीर स्थिति और पर्यावरणीय खतरे जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना होगा.
रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत में अभी की तुलना में बच्चों की संख्या में 10.6 करोड़ की कमी आएगी, लेकिन फिर भी यह चीन, नाइजीरिया और पाकिस्तान के साथ वैश्विक बाल आबादी के 15 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करेगा.
यूनिसेफ की ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2024’ रिपोर्ट बुधवार को दिल्ली में जारी की गई जिसका शीर्षक ‘द फ्यूचर ऑफ चिल्ड्रन इन ए चेंजिंग वर्ल्ड’ है. इसमें तीन वैश्विक प्रवृत्तियों- जनसांख्यिकीय बदलाव, जलवायु संकट और अग्रणी प्रौद्योगिकियों को रेखांकित किया गया है, जो 2050 तक बच्चों के जीवन को नया आकार देने में भूमिका निभा सकती हैं.
2050 तक गंभीर होगीं चुनौतियां
यह रिपोर्ट यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने द एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी) की सुरुचि भड़वाल और यूनिसेफ यूथ एडवोकेट कार्तिक वर्मा के साथ जारी की. पीटीआई के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 के दशक तक, बच्चों को गंभीर जलवायु और पर्यावरणीय खतरों का सामना करना पड़ेगा और 2000 के दशक की तुलना में लगभग आठ गुना अधिक बच्चों के अत्यधिक गर्मी के प्रकोप का सामना करने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: UNICEF Day 2022: जानिए क्यों मनाया जाता है यूनिसेफ डे, भारत में क्या हैं बच्चों के अधिकार?

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












