
भारतीय मूल के कितने नागरिक हैं अमेरिकी? रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
AajTak
अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 के आखिर तक 28,31,330 विदेशी मूल के नागरिक भारत से थे. जबकि, सबसे ज्यादा 1.06 करोड़ मेक्सिको मूल के अमेरिकी नागरिक थे.
अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. अमेरिका में बसे विदेशी नागरिकों में भारतीय दूसरे नंबर हैं.
कांग्रेसनल की नई रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में 9.69 लाख से ज्यादा विदेशियों को अमेरिकी नागरिकता दी गई. इनमें सबसे ज्यादा 1,28,878 नागरिक मेक्सिको के थे. दूसरे नंबर पर भारतीय थे. 2022 में अमेरिकी सरकार ने 65,960 भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता दी थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 के आखिर तक 28,31,330 विदेशी मूल के नागरिक भारत से थे. जबकि, सबसे ज्यादा 1.06 करोड़ मेक्सिको मूल के अमेरिकी नागरिक थे. इसका मतलब हुआ कि अमेरिका में विदेशी मूल के नागरिकों में भारतीय दूसरी बड़ी संख्या में हैं. जबकि, चीनी मूल के अमेरिकी नागरिकों की संख्या 22.25 लाख थी.
वहीं, अमेरिका के सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (USCIS) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 8.7 लाख विदेशी अमेरिकी नागरिक बने हैं. इनमें 1.1 लाख से ज्यादा मैक्सिको के नागरिक हैं, जो अब अमेरिकी बन गए हैं. इनके बाद 59,100 भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता ली है. इनके अलावा 44,800 फिलिपींस और 35,200 डोमिनिकन रिपब्लिक के लोग अमेरिकी नागरिक बने हैं.
2023 के आखिर तक भारतीय मूल के 2.90 लाख से ज्यादा नागरिक ऐसे थे, जिनके पास ग्रीन कार्ड था. ग्रीन कार्ड मिलने के बाद अमेरिकी नागरिकता मिलना आसान हो जाता है. हालांकि, इसमें भी काफी लंबा समय लगता है.
किसी विदेशी को अमेरिकी नागरिकता हासिल करने से पहले ग्रीन कार्ड लेना होता है. ग्रीन कार्ड को परमानेंट रेसिडेंट कार्ड भी कहा जाता है. ग्रीन कार्ड के लिए हर देश का अलग-अलग कोटा होता है. पिछले साल अक्टूबर में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि 11 लाख भारतीय ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







