
भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह, पाकिस्तान पर अब भारत का समुद्री अटैक
AajTak
भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची पोर्ट को तबाह कर दिया है. नौसेना ने समुद्री हमले में कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं. इन हमलों में कराची पोर्ट बताया जा रहा है की पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है.
भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची पोर्ट को तबाह कर दिया है. नौसेना ने समुद्री हमले में कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं. इन हमलों में कराची पोर्ट बताया जा रहा है की पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने पहले ही आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर रखा है.
नौसेना का ये स्ट्राइक शिप करवर तट के पास तैनात किया गया था. इसके स्ट्राइक ग्रुप में एक विमानवाहक पोत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और अन्य सहायक जहाज शामिल हैं. मसलन, भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर पहले पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया और इसके बाद ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने जंग की ठान ली है, जिसका सेनाओं माकूल जवाब दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की 'आसमानी आंख' को भारत ने फोड़ा, AWACS विमान PAK के पंजाब में गिरा
भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के जेट्स मार गिराए
सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद द्वारा जम्मू और पंजाब में कई स्थानों पर हमले किए जाने के बाद भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के F-16 और दो JF-17 विमानों को मार गिराया है. सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अंदर उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को भी मार गिराया. यह हमला पाकिस्तान की सीमा में हुआ.
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को भी नाकाम कर दिया गया और अखनूर में एक ड्रोन को मार गिराया गया. पुंछ में दो कामिकेज ड्रोन को भी मार गिराया गया.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










