
भारतीय को लुभाने के लिए तुर्की ने उठाया यह बड़ा कदम
AajTak
तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के उप महानिदेश ओनूर गोजेट का कहना है कि पिछले साल तुर्की में परफेक्ट डेस्टिनेशन वेडिंग की चाह रखने वाले भारतीय जोड़ों की वृद्धि हुई है. टूरिज्म सेक्टर में भारत एक उभरता हुआ मार्केट है और यह तुर्की के पर्यटन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है.
हाल ही में ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों ने भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा की है. रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की भी आने वाले समय में भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा कर सकता है. साल 2019 में 2.3 लाख और 2022 में 2.7 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक तुर्की गए थे.
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की का संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) के सहयोग से भारत के छह शहरों में रोड शो का आयोजन करेगा. तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के उप महानिदेश ओनूर गोजेट ने अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में भारतीय पर्यटक तुर्की गए हैं. अगले साल तक लक्ष्य है कि तुर्की आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 3.5 लाख हो.
ओनूर गोजेट ने आगे कहा कि हमारे आधिकारिक आकंड़े अभी तक जारी नहीं हुए हैं. लेकिन हमारा अनुमान है कि पिछले साल लगभग 2.7 लाख भारतीय पर्यटक तुर्की आए. आगे हमारा लक्ष्य है कि अगले दो से तीन सालों में भारत को हम टॉप-10 में देखें. टूरिज्म सेक्टर में भारत एक उभरता हुआ मार्केट है और यह तुर्की के पर्यटन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है.
उन्होंने यह भी कहा कि तुर्की भारतीय यात्रियों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए काम कर रहा है. तुर्की एयरलाइंस की दिल्ली और मुंबई से प्रति सप्ताह 14 उड़ानें हैं. इंडिगो की भी इतनी ही संख्या में उड़ानें हैं. चूंकि, पर्यटन के लिए सबसे अहम कड़ी परिवहन है. इसलिए हम भारत और तुर्की के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर भी काम करेंगे.
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तुर्की जा रहे हैं भारतीय
तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के उप महानिदेश ओनूर गोजेट का कहना है कि पिछले साल तुर्की में परफेक्ट डेस्टिनेशन वेडिंग की चाह रखने वाले भारतीय जोड़ों की वृद्धि हुई है. तुर्की भी इंडियन वेडिंग सेगमेंट पर जोर दे रहा है. यह तुर्की में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का एक अच्छा तरीका है. फिलहाल जर्मनी, रूस और यूके तुर्की के लिए प्रमुख बाजार है. लेकिन हम भारत जैसे नए और उभरते बाजारों की खोज में हैं.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









