
भयानक हादसे का हुआ शिकार, कमर के नीचे का हिस्सा डॉक्टरों ने काटकर हटाया
AajTak
एक शख्स 50 फीट से नीचे गिर गया. फिर उन्हें फोर्कलिफ्ट ने कुचल दिया. जान बचाने के लिए शख्स का ऑपरेशन हुआ. जिसमें उनके शरीर के आधे हिस्से को काट कर हटाना पड़ा.
एक्सीडेंट की वजह से एक शख्स को अपना आधा शरीर खोना पड़ा. डॉक्टरों को उनके कमर से नीचे के हिस्से को काट कर हटाना पड़ा. डॉक्टर मान रहे थे कि वह ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाएंगे. लेकिन वह 2 साल से अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं.
शख्स का नाम लॉरेन शॉअर्स है. वह 20 साल के हैं. लॉरेन अमेरिका के मोंटाना शहर के रहनेवाले हैं. लॉरेन पिछले 2 साल से बिना पैरों और बिना दाहिने हाथ के जीवन यापन कर रहे हैं.
साल 2019 के सितंबर महीने में लॉरेन के साथ एक घटना हुई थी. तब वह फोर्कलिफ्ट के जरिए एक ब्रिज पर काम कर रहे थे. ट्रैफिक की वजह से वह बहुत किनारे चले गए. यहां से वह 50 फीट नीचे गिर गए और फिर फोर्कलिफ्ट ने उन्हें कुचल दिया.
जिसके बाद लॉरेन ने एक बड़ा साहस भरा कदम उठाया. उन्होंने डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी दे दी. इसमें उनकी जान बचाने के लिए कमर से नीचे के हिस्से को काटकर हटाया जाना था.
सर्जरी के बावजूद, ऑपरेशन के एक महीने बाद ही डॉक्टर मान रहे थे कि लॉरेन की मौत हो जाएगी. हालांकि, वह सारी सीमाओं को तोड़ते हुए जिंदजी जी रहे हैं. एक्सीडेंट के बाद से, लॉरेन अपनी नई जीवन के बारे में लोगों को यूट्यूब चैनल के जरिए बताते रहते हैं.
लॉरेन की 23 साल की पत्नी सबिया रीच भी उनके साथ रहती हैं. उन्होंने लॉरेन को सारी समस्याओं से लड़ने में बहुत मदद की है. रोजाना के कामों में भी सबिया लॉरेन की मदद करती हैं.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









