
भगवान से मिलने की चाह में 5वीं मंजिल से कूदी महिला, सुसाइड नोट में लिखी 'आत्मबलिदान' की बात
AajTak
हैदराबाद के हिमायतनगर में पूजा जैन नामक महिला ने ईश्वर से मिलने की इच्छा जताते हुए पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पति के ऑफिस जाने के दौरान हुई घटना के बाद पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने खुद को ईश्वर के पास पहुंचाने की बात लिखी थी. मामला धार्मिक आस्था और मानसिक स्थिति से जुड़ा बताया जा रहा है.
हैदराबाद के हिमायतनगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 43 वर्षीय महिला पूजा जैन ने इमारत की पांचवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना उस समय हुई जब उनके पति अरुण कुमार जैन अपने ऑफिस गए हुए थे. बताया जा रहा है कि पूजा जैन पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति में लिप्त थीं.
घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें पूजा ने लिखा कि वह ईश्वर से मिलने के लिए आत्मबलिदान कर रही हैं. सुसाइड नोट में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम उन्होंने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ उठाया है ताकि वे प्रभु के समीप पहुंच सकें.
यह भी पढ़ें: रांची में सामूहिक आत्महत्या.... मानसिक तनाव में मां ने दो बच्चों संग लगाई फांसी, तीनों की मौत
पड़ोसियों के अनुसार, पूजा हाल के दिनों में ध्यान, पूजा-पाठ और धार्मिक ग्रंथों में अत्यधिक रुचि लेने लगी थीं. वह अक्सर कहती थीं कि उन्हें अब सांसारिक जीवन से मुक्ति चाहिए और प्रभु की शरण में जाना है.
वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. फिलहाल किसी तरह की साजिश या मानसिक बीमारी की आशंका नहीं जताई गई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






