
ब्रिटेन सरकार ने भारत को दिया झटका, वीजा को लेकर मंत्री ने कही ये बात
AajTak
ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने कहा है कि भारत के साथ किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) में बड़े स्तर पर भारतीय श्रमिकों को ब्रिटेन आने की अनुमति नहीं होगी. ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत में सिर्फ अस्थायी व्यापार वीजा ही शामिल है. इस डील के तहत बड़े स्तर पर भारतीय को ब्रिटेन के श्रम बाजार तक पहुंच की अनुमति नहीं होगी.
भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर जारी बातचीत को लेकर ब्रिटेन की मंत्री ने कहा है कि दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में सिर्फ अस्थायी व्यापार वीजा पर चर्चा होगी. इस डील के तहत ऐसा कोई भी एग्रीमेंट नहीं होगा जिससे भारतीय कामगारों को व्यापक स्तर पर ब्रिटेन आने का मौका मिले. ब्रिटेन और भारत के बीच पिछले साल जनवरी में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर वार्ता शुरू हुई थी. उस वक्त भी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा था कि जल्दबाजी में वो गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे.
भारत सरकार लंबे समय से ब्रिटेन सरकार से मांग कर रही है कि भारत के कामगारों और छात्रों के लिए वीजा की संख्या बढ़ाई जाए. दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है. अगर दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता होता है तो इससे ब्रिटेन में भारतीयों की एंट्री आसान हो सकती है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ब्रिटेन के व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने माइग्रेशन और मोबिलिटी को लेकर सरकार के रुख पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत के साथ एफटीए समझौते में बड़े पैमाने पर प्रवासियों को लेकर प्रतिबद्धताएं शामिल नहीं होंगी.
ब्रिटेन की सीमा नियंत्रित करने की क्षमता कमजोर हो बर्दाश्त नहींः ब्रिटिश मंत्री
व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने सांसद को दिए एक लिखित जवाब में कहा, "भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में इमीग्रेशन को लेकर किसी भी तरह की प्रतिबद्धताएं शामिल नहीं होंगी. ऐसी किसी भी चीज पर कोई समझौता नहीं होगा जो ब्रिटेन के पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन सिस्टम के सिद्धांतों या कामकाज को कमजोर करता हो या ब्रिटेन को अपनी सीमा नियंत्रित करने की क्षमता को कमजोर करता हो."
मंत्री ने आगे कहा कि ट्रेड डील में व्यापार गतिशीलता पर चर्चा होगी. ताकि हाइली स्किल्ड प्रोफेशनल्स दोनों देशों में शॉर्ट-टर्म के लिए रह सकें. इससे पहले अक्टूबर 2022 में ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमेन ने कहा था कि मैं भारतीयों के लिए ब्रिटेन की सीमा खोलने वाली इस नीति को लेकर काफी चिंतित हूं. भारतीय प्रवासी ब्रिटेन में अपनी वीजा अवधि से ज्यादा समय बिताते हैं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








