
ब्रिटेन: प्रिंस विलियम की गॉडमदर पर नस्लवाद के आरोप, विवाद के बाद दिया इस्तीफा
AajTak
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की गॉडमदर लेडी सुसान हसे पर अश्वेत ब्रिटिश महिला पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप है. मामला बढ़ने पर उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा. बकिंघम पैलेस ने भी आनन-फानन में बयान जारी कर इस घटना की निंदा की. इससे पहले प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने भी शाही परिवार पर नस्लभेद के आरोप लगाए थे.
ब्रिटेन का शाही राजघराना एक बार फिर नस्लवाद (Racism) के आरोपों से घिर गया है. प्रिंस विलियम की गॉडमदर लेडी सुसान हसी पर बकिंघम पैलेस में एक शाही कार्यक्रम के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप हैं. मामले के तूल पकड़ने पर हसी ने इस्तीफा दे दिया. लेकिन इस्तीफे के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है.
आरोपी महिला लेडी हसी दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की सहयोगी रह चुकी हैं.
क्या है विवाद?
बकिंघम पैलेस में कंसोर्ट कैमिला की मेजबानी में मंगलवार को एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान लेडी सुसान हसी ने ब्रिटेन की अश्वेत चैरिटी कार्यकर्ता नगोजी फुलानी (Ngozi Fulani) पर नस्लभेदी टिप्पणी की गई. वह लंदन के चैरिटी सिस्टा स्पेस की फाउंडर हैं.
लेडी हसी का कहना है कि वह उस समय दंग रह गई, जब उनसे पूछा गया कि वह अफ्रीका के किस हिस्से से हैं और मूल रूप से कहां की हैं. इस पर फुलानी ने कहा कि वह ब्रिटेन में ही पैदा हुई हैं और यहीं की रहने वाली हैं. फुलानी ने ट्वीट कर इस घटना का पूरा ब्योरा दिया है.
बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर खेद जताया

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









