
ब्रिटिश F-35B की अब जापान में आपात लैंडिंग, भारत में 37 दिन रहा था ग्राउंडेड, सवालों के घेरे में US मेड फाइटर जेट
AajTak
अमेरिका निर्मित ब्रिटिश F-35B लड़ाकू विमान में खराबी आने का यह दूसरा हालिया मामला है. इससे पहले 14 जून को, ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया जा रहे एक F-35B लड़ाकू विमान को हाइड्रोलिक फेलियर के बाद भारतीय राज्य केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.
ब्रिटिश रॉयल नेवी के एक F-35B फाइटर जेट को तकनीकी खराबी आने के बाद जापान के कागोशिमा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस कारण कुछ निर्धारित उड़ानों में देरी हुई. ब्रिटिश रॉयल नेवी ने एक बयान में कहा, 'हमें पता चला है कि एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स से उड़ान भरने के बाद तकनीकी समस्या के कारण आज एफ-35B लड़ाकू विमान को जापान के कागोशिमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान का निरीक्षण किया जा रहा है और वह जल्द से जल्द कैरियर स्ट्राइक ग्रुप पर वापस चला जाएगा.'
कागोशिमा एयरपोर्ट ऑफिस ने बताया कि पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तकनीकी समस्या की सूचना दिए जाने के बाद विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की. जापान के सरकारी न्यूज चैनल NHK के फुटेज में देखा गया कि विमान रनवे के पास खड़ा था और उसमें कोई नुकसान नहीं दिखाई दे रहा था. NHK ने एयरपोर्ट ऑफिस के हवाले से बताया कि पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर बताया कि उसके विमान में मैकेनिकल प्रॉब्लम आ रही है और वह इमरजेंसी लैंडिंग करना चाहता है.
भारत में 5 सप्ताह तक फंसा रहा था F-35 विमान
ब्रिटिश लड़ाकू विमान की लैंडिंग के बाद, कागोशिमा एयरपोर्ट ने अपना रनवे करीब 20 मिनट के लिए बंद कर दिया, जबकि F-35B को टैक्सीवे पर ले जाया गया और सुरक्षा जांच की गई. इस कारण पहले से निर्धारित 6 उड़ानें प्रभावित हुईं. अमेरिका निर्मित ब्रिटिश F-35B लड़ाकू विमान में खराबी आने का यह दूसरा हालिया मामला है. इससे पहले 14 जून को, ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया जा रहे एक F-35B लड़ाकू विमान को हाइड्रोलिक फेलियर के बाद भारतीय राज्य केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. ब्रिटेन के लिए उड़ान भरने की अंतिम मंजूरी मिलने से पहले यह विमान 5 सप्ताह तक तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर ही ग्राउंडेड रहा.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ वॉर से अमेरिका का बड़ा नुकसान! 88 F35 फाइटर जेट की डील कनाडा कर सकता है रद्द

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.








