
ब्रह्मपुत्र की धारा पर चीन का कंट्रोल... समझिए कैसे मेगा डैम से भारत के लिए खतरे पैदा कर रहा ड्रैगन!
AajTak
यारलुंग त्सांगपो नदी की जल विद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए नामचा बरवा पर्वत के बीच से चार से छह 20 किमी लंबी सुरंगें खोदी जाएंगी. नदी की ये धारा कितनी प्रचंड है इसे इस बात से समझा जा सकता है कि इस स्पीड से ये नदी ओलंपिक खेलों में मौजूद रहने वाले तीन स्विमिंग पूलों को मात्र 1 सेकेंड में भर सकती है. चीन इस बांध के निर्माण पर 167.8 अरब डॉलर खर्च करेगा.
तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन की ओर से शुरू किया गया निर्माण पृथ्वी पर मानव निर्मित सबसे बड़ा कंक्रीट स्ट्रक्चर होगा. यह दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम होगा. इसकी लागत 167.8 अरब डॉलर होगी. रुपये में ये रकम खरब से भी ज्यादा है. जब ये पावर प्रोजेक्ट चालू हो जाएगा तो इससे चीन के 30 करोड़ लोगों को बिजली मिलेगी. ये पॉवर प्रोजेक्ट 300 बिलियन किलो वाट ऑवर्स (kWh) बिजली पैदा कर सकने में सक्षम होगी.
चीन ने 19 जुलाई से इस डैम पर काम शुरू कर दिया है. यारलुंग त्सांगपो नदी पर बनने वाली यह विशाल जलविद्युत परियोजना सिविल इंजीनियरिंग की अभूतपूर्व चुनौतियां पेश करेंगी.
यारलुंग त्सांगपो तिब्बती पठार से होकर बहती है. इस दौरान ये नदी पृथ्वी पर सबसे गहरी घाटी बनाती है और 25,154 फीट की ऊंचाई से गिरती है. इसके बाद ये नदी भारत पहुंचती है, जहां इसे ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है.
इस जल विद्युत स्टेशन का निर्माण हिमालय की एक प्रमुख घाटी में किया जाएगा, जहां ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश और अंततः बांग्लादेश में बहने से पहले एक आश्चर्यजनक U टर्न लेती है.
चीन के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार इस नदी की जल विद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए, नदी के आधे प्रवाह को लगभग 2,000 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से मोड़ने के लिए नामचा बरवा पर्वत के बीच से चार से छह 20 किमी लंबी सुरंगें खोदी जाएंगी. नदी की ये धारा कितनी प्रचंड है इसे इस बात से समझा जा सकता है कि इस स्पीड से ये नदी ओलंपिक खेलों में मौजूद रहने वाले तीन स्विमिंग पूलों को मात्र 1 सेकेंड में भर सकती है.
ब्रह्मपुत्र पर चीन का डैम भारत के लिए क्यों हैं वाटर BOMB

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







