
बोइंग-777 विमान की उड़ान पर लगाई गई रोक, ये है वजह
AajTak
यूनाइटेड एयरलाइंस ने यह घोषणा उड़ान भरने के तुरंत बाद दाहिने इंजन के फटने के बाद डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कराई गई आपात लैंडिग के बाद की है.
अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने सभी विमानन कंपनियों से 777 मॉडल के विमानों को इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी है. दरअसल पिछले सप्ताह डेनवर में इस मॉडल के विमान का इंजन फेल हो गया था. अमेरिकी नियामक ने यूनाइटेड एयरलाइंस के उन विमानों का निरीक्षण किया था, जिसके बाद कंपनी ने यह निर्देश दिया था. यूनाइटेड एयरलाइंस ने रविवार को कहा कि वह अस्थायी रूप से इस मॉडल के विमानों को सेवा से हटा रहा है. यूनाइटेड एयरलाइंस ने यह घोषणा उड़ान भरने पर दाहिने इंजन के फटने के बाद डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कराई गई आपात लैंडिंग के बाद की है. जाहिर है शनिवार को विमान में लगा प्रैट ऐंड व्हिटनी पीडब्ल्यू4000 इंजन टुकड़े-टुकड़े होने के बाद उपनगर के इलाकों में गिरा था. हालांकि, विमान को सुरक्षित उतार लिया गया, जिसमें 231 यात्री एवं चालक दल के 10 सदस्य सवार थे.
इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








