
बेकाबू कोरोना: औसतन मामलों की लिस्ट में अमेरिका से आगे निकला भारत, ब्राजील नंबर 1
AajTak
देश में आ रहे कोरोना के नए मामलों की रफ्तार इतनी तेज़ है कि एक बार फिर भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है. हर रोज आने वाले औसतन केस के आंकड़ों के अनुसार, अब भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश हो गया है.
भारत में कोरोना वायरस के मामलों ने एक बार फिर हर किसी की चिंता बढ़ा दी है. देश में आ रहे कोरोना के नए मामलों की रफ्तार इतनी तेज़ है कि एक बार फिर भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है. हर रोज आने वाले औसतन केस के आंकड़ों के अनुसार, अब भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश हो गया है. जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, भारत में आने वाले कोरोना वाले केस का औसतन आंकड़ा 65,211 पहुंच गया है. जबकि अमेरिका में ये आंकड़ा अभी 64,814 है. वहीं, औसत मामलों की इस लिस्ट में ब्राजील सबसे आगे हैं जहां करीब 75,534 केस मिल रहे हैं. यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी किए गए ये आंकड़े 7 दिनों के औसत के आधार पर तय किए गए हैं. जिनमें ब्राजील एक नंबर, भारत नंबर दो पर और अमेरिका नंबर तीन पर है. गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस का पहला केस 426 दिन पहले यानी 30 जनवरी, 2020 को मिला था. तब से अबतक कोरोना की रफ्तार काफी तेज़ रही है. 2 अप्रैल 2021 को भारत में कोरोना वायरस के 1.22 करोड़ केस हैं, जबकि 1.62 लाख लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. अगर अमेरिका की बात करें, तो वहां पर कोरोना का पहला केस 22 जनवरी, 2020 को मिला था. मौजूदा वक्त में वहां पर कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ के पार है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5.52 लाख के से अधिक है. भारत में एक बार फिर बढ़ रहे हैं केस गौरतलब है कि होली से पहले से ही भारत में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार बढ़ने लगी थी. अब होली के बाद ये बेकाबू हो गई है. शुक्रवार के आंकड़े को ही देखें तो भारत में 81,466 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 469 लोगों की मौत हुई है. साल 2021 में ये सबसे अधिक आंकड़ा है. भारत में सबसे अधिक केस मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र से ही सामने आ रहा है, जहां बीते दिन भी 40 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए. महाराष्ट्र में अभी साढ़े तीन लाख से अधिक कोरोना के केस हैं, जो कि देश के कुल आंकड़े का आधे से अधिक है.
इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








