
बिहार में परिवारवाद की लड़ाई तेज! रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी पर ये क्या कह दिया...
AajTak
रोहिणी आचार्य ने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी से के बारे में कहा है कि हम सम्राट चौधरी के मां-बाप को नहीं जानते हैं. वो किसके बेटे हैं, हम उन्हें नहीं जानते. उनके बच्चे हैं या नहीं या सब कुछ पड़ोसियों के ही हैं.
लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. ऐसे में विवादित बयानबाजी की बाढ़ आ गई है. इस बीच बिहार की सारण सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है.
रोहिणी आचार्य ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से के बारे में कहा है कि हम सम्राट चौधरी के मां-बाप को नहीं जानते हैं. वो किसके बेटे हैं, हम उन्हें नहीं जानते. उनके बच्चे हैं या नहीं या सब कुछ पड़ोसियों के ही हैं.
रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी के लालू परिवार पर निशाना साधने की बात पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बोलने दीजिये. हमारे परिवार को ही गाली देंगे. अगर उन्होंने काम किया होता तो अपना काम गिनाते. कोई काम उन्होंने किया नहीं है. ऐसे में हमारे परिवार को ही गाली देंगे. उनको कोई दूसरा काम थोड़े है, सिर्फ परिवार को घेरना है और परिवार को गाली देना है.
बता दें कि सम्राट चौधरी कई मौकों पर लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने हाल ही में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव क्रिकेट नहीं खेलते थे, वो वहां पानी ढोने का काम करते थे. उन्होंने कहा था कि लालू यादव ने क्रिकेट में पानी ढोने वाले को बिहार का डिप्टी सीएम बना दिया.
उन्होंने लालू के बेटे तेजप्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य और मीसा भारती पर भी हमला किया था. तेजप्रताप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि उनका दूसरा बेटा हरे राम-हरे राम करता रहता है, उसे मंत्री बना दिया था. रोहिणी को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा था कि एक बेटी सिंगापुर से सीधे चुनाव लड़ने आती है. वहीं, मीसा भारती पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि एक बेटी बार-बार चुनाव हारती है, जिसके बाद उसे राज्यसभा भेज दिया जाता है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






