
'बिना जवाब दिए नहीं रहेंगे...', फिदायिन हमले के बाद ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान में घुसकर अटैक करने की धमकी दी
AajTak
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए आतंकी हमले के बाद अफगानिस्तान एक बार फिर से पाकिस्तान के निशाने पर है. पाकिस्तान अब अफगानिस्तान में घुसकर हमला करने की धमकी दे रहा है.
पाकिस्तान में मंगलवार को दो फिदायीन हमले हुए हैं. पहला हमला राजधानी इस्लामाबाद में हुआ. दूसरा खैबर पख्तूनख्वा के आर्मी कैडेट कॉलेज वाना में. इन हमलों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाक आर्मी अफगानिस्तान के अंदर घुसकर हमला कर सकती है.
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को चेतावनी दी कि इस्लामाबाद और दक्षिणी वजीरिस्तान में हुए हालिया आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान के अंदर हमले कर सकता है. पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगान तालिबान आतंकियों को पनाह दे रहा है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति बहाली की तीन कोशिशें फेल हो गई हैं.
जियो न्यूज़ के कार्यक्रम 'आज शाहज़ेब ख़ानज़ादा के साथ' में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इन दोनों हमलों के बाद अफ़ग़ानिस्तान के अंदर सीमा पार कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
आसिफ ने अफगान तालिबान शासन द्वारा हमलों की निंदा को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के खेद व्यक्त करने को "ईमानदारी का सबूत नहीं माना जा सकता". उन्होंने कहा, "अफगान तालिबान द्वारा पनाह पाए लोग हम पर बार-बार हमला कर रहे हैं. "
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान पर हुए हमले में भारत को जबरन खींच लाए. उन्होंने भारत और अफगानिस्तान को किसी भी दुस्साहस के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान "उसे उसी तरह से जवाब देगा".

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









