
बिना चुनाव सूरत सीट हारने के बाद अब एक्टिव हुई कांग्रेस, EC से फिर चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने की रखी मांग
AajTak
कांग्रेस का आरोप है कि गलत तरीके से अनुचित प्रभाव के जरिए मुकेश दलाल को विजेता घोषित किया गया. कांग्रेस की मांग है कि इस सीट पर नए सिरे से चुनाव कराए जाएं. पार्टी ने दावा किया है कि दरअसल बीजेपी कारोबारी समुदाय से डर गई थी, जिस वजह से उसने सूरत लोकसभा सीट पर मैच फिक्सिंग की कोशिश की.
सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत विवादों में है. कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी बचे 8 उम्मीदवारों के अपनी उम्मीदवारी वापिस लेने के बाद मुकेश दलाल निर्विरोध चुन लिए गए थे. अब इस मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की है.
कांग्रेस का आरोप है कि अनुचित प्रभाव के जरिए मुकेश दलाल को विजेता घोषित किया गया. कांग्रेस की मांग है कि इस सीट पर नए सिरे से चुनाव कराए जाएं. पार्टी ने दावा किया है कि दरअसल बीजेपी कारोबारी समुदाय से डर गई थी, जिस वजह से उसने सूरत लोकसभा सीट पर मैच फिक्सिंग की कोशिश की.
कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की और मांग की कि सूरत में चुनाव प्रक्रिया दोबारा कराई जाए. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयुक्तों से मिलने के बाद कहा कि हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि सूरत सीट पर चुनाव को स्थगित किया जाए और जल्द से जल्द दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि एक स्पष्ट संदेश जा सके कि आप इस तरह से गलत प्रभाव डालकर लाभ नहीं उठा सकते. उन्होंने आरोप लगाया कि ये ऐसा मामला नहीं है, जहां मामले पर चुनावी याचिका से फैसला होगा.
उन्होंने कहा कि ये कोई ऐसा मामला नहीं है, जहां मामले पर चुनाव याचिका के जरिए फैसला होगा. सिंघवी ने कहा कि सूरत में चार प्रस्तावकों ने कांग्रेस उम्मीदवार को नॉमिनेट किया था. लेकिन अचानक चारों ने अपने हस्ताक्षरों को झुठला दिया. चारों ने इकट्ठे. ये कोई संयोग नहीं है. हमारा उम्मीदवार कई घंटों तक गुमशुदा था और जब तक वह सामने आए. हमें पता चला कि अन्य सभी उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. हमारे उम्मीदवार का नामांकन खारिज कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि अगर आप नहीं चाहते कि इस देश में चुनाव नहीं हो और आप चाहते हैं कि सूरत की सीट प्लेट में सजाकर दे दी जाए तो चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है?
क्या है पूरा मामला?

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






