
बाल-बाल बचे व्लादिमिर पुतिन, काफिला रोक की जान से मारने की कोशिश
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए. उनके काफिले के रास्ते में बाधा डालकर उन पर हमला करने की कोशिश की गई थी, हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर एक जानलेवा हमला हुआ है, लेकिन वो पूरी तरह सुरक्षित हैं. जब वो अपने घर के पास थे तभी उनके काफिले का रास्ता रोक उन पर हमला किया गया. हालांकि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कई कर्मचारी सस्पेंड हो गए हैं.
ये पहली बार नहीं है, जब पुतिन पर इस तरह का जानलेवा हमला हुआ हो. साल 2017 में उन्होंने खुद ये जानकारी दी थी कि किस तरह 5 जानलेवा हमलों में उनकी जान बाल-बाल बची है.
टकराया कार का बांया पहिया
यूरोवीकली की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की कार का अगला बांया पहिया किसी चीज से बेहद जोर से टकराया. वह अपने घर से कुछ किलोमीटर दूर ही थे, तभी उनकी सुरक्षा में लगी एक कार का रास्ता एंबुलेंस ने रोक लिया. जबकि अचानक से आई बाधा की वजह से दूसरी सुरक्षा कार भटक गई.
हालांकि रूस मे मीडिया पर कड़ी पहरेदारी है, ऐसे में पुतिन पर ये हमला कब हुआ, इसकी साफ-साफ जानकारी नहीं है. लेकिन यूरोवीकली का कहना है कि पुतिन पर हमले की संभावनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए वह डिकॉय मोटरकेड में सफर करते हैं.
सुरक्षा में लगे जवान गिरफ्तार

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









