
बांग्लादेश में श्रद्धा वॉल्कर जैसा कांड, प्रेम जाल में फंसाकर ऐसा किया हिंदू महिला का हाल
AajTak
बांग्लादेश से लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी. बांग्लादेश में अबु बकर नाम के एक शख्स ने हिंदू महिला को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर पांच दिन बाद ही उसकी हत्या कर डाली.
भारत में मौजूदा समय में सबसे चर्चित श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की खबरों के बीच बांग्लादेश से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी. बांग्लादेश के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को पहले प्यार के झांसे में फंसाया, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी अल्ताफ की तरह ही महिला के शरीर के कई टुकड़े भी कर दिए.
बांग्लादेश में हिंदू महिला की हत्या के इस मामले का खुलासा 6 नवंबर को हुआ. दरअसल, वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी अबु बकर गायब हो गया. वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है. ऐसे में अगले दिन जब वह अपने काम पर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद मिला तो कंपनी के मालिक ने एक शख्स को अबु बकर के किराय के घर पर उसे देखने के लिए भेजा.
कंपनी से गए शख्स को वहां ताला लगा मिला तो उसने घर के मकान मालिक को जानकारी दी. अबु बकर के मकान मालिक राजू ने जब खुद जाकर देखा तो उसे कुछ गलत होने का शक हुआ. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला. दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. घर में एक बक्से के अंदर महिला का सिर समेत कई अंग कटा हुआ शव पड़ा था.
मकान मालिक को नहीं थी कुछ भी खबर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो लड़की का सिर एक प्लास्टिक बैग में लिपटा हुआ मिला. पुलिस ने महिला को लेकर मकान मालिक से पूछताछ कि तो उसने बताया कि वह मृतक महिला को नहीं जानता है. मकान मालिक ने बताया कि यह अबु बकर की पत्नी भी नहीं है.
पुलिस ने जब मामले की जांच आगे बढ़ाई तो महिला की पहचान कविता रानी के रूप में की गई. वह बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती थी. दूसरी ओर, पुलिस फरार अबु बकर को मुख्य आरोपी को मानते हुए उसकी तलाश में जुट गई. पुलिस ने 17 नवंबर को आरोपी को दबोच लिया. उस समय वह अपनी लिव-इन-पार्टनर सपना के साथ मौजूद था.
सपना के साथ लिव इन में रहता था आरोपी बांग्लादेश रैपिड एक्शन बटेलियन के प्रवक्ता मुश्कात अहमद ने बताया कि अबु बकर और सपना पिछले चार सालों से पति-पत्नी बनकर किराय के घर में रह रहे थे. सपना एक अस्पताल में अस्पताल में नर्स है. सपना के साथ रहते-रहते ही अबु बकर की मुलाकात कविता से हुई. अभी दोनों को मिले चार दिन ही हुए थे कि वह 5 नवंबर की शाम को कविता को अपने घर ले गया. उस समय सपना नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर अस्पताल गई हुई थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











