
बांग्लादेश में भड़का भारत विरोध: BNP नेता ने की भारतीय सामान के बहिष्कार की मांग
AajTak
बांग्लादेश में भारत विरोधी अभियान तेज हो गया है. BNP नेता रोहूल कबीर रिजवी ने भारतीय सामान के बहिष्कार की मुहिम शुरू की है. उन्होंने जयपुर में बनी एक बेडशीट को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. यह घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों के बाद हुई है. 1971 में भारत ने बांग्लादेश को आजाद कराने में मदद की थी, जिसमें 3,843 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे. लेकिन आज बांग्लादेश के कुछ नेता भारत विरोधी बयान दे रहे हैं और भारतीय सामान का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










