
बांग्लादेश में आर्मी बनाम कोर्ट... सेना के 15 ऑफिसर गिरफ्तार, मानवता के खिलाफ आरोप
AajTak
बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल ने 15 आर्मी ऑफिसरों को तुरंत कोर्ट में पेश करने की मांग की है. इन पर आरोप है कि उन्होंने शेख हसीना के शासन में मानवता के खिलाफ अपराध किए. सेना ने 16 ऑफिसरों को बुलाया, जिसमें से एक मेजर जनरल फरार है.
बांग्लादेश में एक बड़ा कानूनी ड्रामा चल रहा है. देश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल के मुख्य वकील ने 15 आर्मी ऑफिसरों को तुरंत कोर्ट में पेश करने की मांग की है. बांग्लादेश की सेना ने 15 अपने ही ऑफिसरों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि शेख हसीना के शासन में इन्होंने मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं. सेना का कहना है कि ये ऑफिसर अपनी ड्यूटी के दौरान गलत काम में शामिल थे.
मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रिब्यूनल के मुख्य वकील ताजुल इस्लाम ने सेना को खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा, 'संविधान और कानून साफ कहता है कि किसी को 24 घंटे से ज्यादा बिना कोर्ट में पेश किए नहीं रखा जा सकता.'
बांग्लादेश सेना के एडजुटेंट जनरल मेजर जनरल मोहम्मद हकीमुज्जामान ने बताया कि 16 ऑफिसरों को आर्मी हेडक्वार्टर आने को कहा गया था. इसमें से 15 आ गए, लेकिन एक मेजर जनरल (जो हसीना का मिलिट्री सेक्रेटरी था) फरार हो गया है.
कौन से ऑफिसर शामिल?
गिरफ्तार किए गए 16 ऑफिसरों में 2 मेजर जनरल, 6 ब्रिगेडियर जनरल, कई कर्नल और लेफ्टिनेंट कर्नल शामिल हैं.
क्या आरोप लगे हैं?

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









